ILT20 में खेलते दिखेंगे डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन, तीन साल के बाद स्टोइनिस की भी वापसी
हेनरिक क्लासेन, स्टोइनिस और डेविड मिलर (फोटो—एक्स)
इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के पांचवें सीजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार लीग में डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन और मार्कस स्टोइनिस जैसे कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे. टूर्नामेंट 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेला जाएगा.
ILT20: इंटरनेशनल लीग टी20 के पांचवें सीजन के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. टूर्नामेंट के आगामी सीजन में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारे पहली बार ILT20 में खेलते नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को गल्फ जायंट्स ने साइन किया है, जबकि न्यूजीलैंड के फिन एलन अबू धाबी नाइट राइडर्स का हिस्सा होंगे. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी तीन साल बाद ILT20 में वापसी करेंगे और दुबई कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. ILT20 का पांचवां सीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेला जाएगा. इस दौरान कुल 34 मुकाबले होंगे.
गल्फ जायंट्स में मिलर-क्लासेन की एंट्री
गल्फ जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के दो अनुभवी बल्लेबाजों डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया है. दोनों पहली बार ILT20 में खेलेंगे. टीम ने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को भी रिटेन किया है.
स्टोइनिस की 3 साल बाद वापसी
दुबई कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को साइन किया है. वह तीन साल बाद इस लीग में वापसी करेंगे. टीम ने नूर अहमद को भी अपने साथ जोड़ा है, जबकि रोवमैन पॉवेल और मुस्तफिजुर रहमान को बरकरार रखा है. दूसरी ओर, पिछले सीजन दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान अब डिफेंडिंग चैंपियन डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलेंगे. वाइपर्स ने शिमरोन हेटमायर, एंड्रिज गाउस और डैन लॉरेंस को रिटेन किया है.
अबू धाबी नाइट राइडर्स में फिन एलन
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए ILT20 डेब्यू करेंगे. टीम ने सुनील नरेन और जेसन होल्डर को रिटेन किया है, जबकि अमेरिका के मैथ्यू ट्रॉम्प को भी साइन किया है.
Also Read: एनफील्ड में दिखेगा नया डिफेंसिव चेहरा, लिवरपूल ने बार्सिलोना से रोनाल्ड अरौजो को किया साइन
MI Emirates ने भी मजबूत की टीम
MI Emirates ने निकोलस पूरन, राशिद खान और रोमैरियो शेफर्ड को रिटेन किया है. टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ा है. वहीं, शारजाह वॉरियर्स ने सिर्फ सिकंदर रजा को रिटेन किया और एडम मिल्ने, जेम्स विंस तथा वकार सलामखिल को साइन किया. शारजाह वॉरियर्स ने नए मुख्य कोच के तौर पर एड्रियन बिरेल को भी नियुक्त किया है. बिरेल की कोचिंग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 में तीन खिताब जीते हैं.
1 अक्टूबर को होगी नीलामी
सभी टीमें 1 अक्टूबर को दुबई में होने वाली नीलामी के जरिए अपनी टीम पूरी करेंगी. प्रत्येक फ्रेंचाइजी में कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी होंगे. नीलामी के बाद हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी जोड़ने की अनुमति भी होगी. ILT20 का पांचवां सीजन 22 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा और इसमें कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे.
Also Read: WTC टेबल में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया, भारत को क्वालिफाई करने के लिए जीतने होंगे 9 में से 8 मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










