WTC टेबल में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया, भारत को क्वालिफाई करने के लिए जीतने होंगे 9 में से 8 मैच

Updated:
विज्ञापन

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो—एक्स)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का रोमांचक सफर जारी है. ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में टॉप पर है, वहीं भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी मशक्कत करनी होगी. जानिए ताजा अपडेट.

विज्ञापन

WTC 2025-2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में मुकाबला अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. भारत 48.15 प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है और उसे फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आगामी मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी. 9 टेस्ट मैचों में से कम से कम 7 से 8 मैच जीतने होंगे. यदि भारत 7 मैच जीतता है, तो उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

13 से शुरू होगा एक्शन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब अगला एक्शन 13 अगस्त से देखने को मिलेगा, जहां बांग्लादेश टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी. यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज है. वहीं टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया ने आठ में से सात टेस्ट जीतकर शानदार शुरुआत की है. टीम की नजर लगातार तीसरी WTC फाइनल में जगह बनाने पर है. ट्रेविस हेड इस चक्र में 853 रन और मिचेल स्टार्क 46 विकेट ले चुके हैं. डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने चार में तीन टेस्ट जीते हैं और वे दूसरे स्थान पर है.

Also Read: वर्ल्ड कप चयन पर बोले भुवनेश्वर कुमार, कहा- मेरा काम सिर्फ खेलना है, आगे क्या होगा नहीं बता सकता

तीसरे स्थान पर पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड चार जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में 2-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की है. वहीं 13 टेस्ट में सिर्फ चार जीत के कारण इंग्लैंड सातवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड से 1-2 की हार ने उसकी फाइनल की राह और मुश्किल कर दी है.

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉडिडअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश421102858.33%
5भारत944105248.15%
6श्रीलंका411202041.67%
7इंग्लैंड13481143824.36%
8पाकिस्तान624081622.22%
9वेस्टइंडीज1228223020.83%

वेस्टइंडीज टीम WTC से बाहर

पाकिस्तान छह टेस्ट में दो जीत के साथ आठवें स्थान पर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने के बाद टीम ने कुछ राहत जरूर हासिल की है. 12 टेस्ट में दो जीत के साथ वेस्टइंडीज सबसे नीचे है. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रहने के बाद टीम को अब सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ऐसे में वेस्टइंडीज टीम WTC से पूरी तरह बाहर हो गई है.

Also Read: बीच मैदान पर आखिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने क्यों किया सिराज का बैट चेक, जानें क्या था पूरा मामला



विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola