वर्ल्ड कप चयन पर बोले भुवनेश्वर कुमार, कहा- मेरा काम सिर्फ खेलना है, आगे क्या होगा नहीं बता सकता

Updated:
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार (फोटो—एक्स)

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अगले विश्व कप में टीम इंडिया में चयन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना और लगातार प्रदर्शन करना है, चयन का फैसला चयनकर्ताओं के हाथ में है.

विज्ञापन

Bhuvneshwar Kumar : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अगले विश्व कप में टीम इंडिया में चयन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है. पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट फैंस के बीच उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने की मांग के बीच भुवनेश्वर ने कहा कि उनका काम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना और लगातार प्रदर्शन करना है. चयन का फैसला उनके हाथ में नहीं, बल्कि टीम के चयनकर्ताओं के हाथ में है.

लगातार प्रदर्शन करने पर ध्यान

वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदों को लेकर पूछे गए सवाल पर भुवनेश्वर ने कहा, 'मैं सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने और लगातार प्रदर्शन करने पर ध्यान दे सकता हूं. अगर मुझे कोई मौका मिलता है तो मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं. लेकिन आगे क्या होगा, यह मेरे हाथ में नहीं है. यह चयनकर्ताओं के हाथ में है. फिलहाल मेरा पूरा फोकस अपने प्रदर्शन पर है.' उन्होंने यह भी कहा कि जब चीजें उनके मुताबिक नहीं जातीं तो वह अपने खेल का आकलन करते हैं और सुधार के क्षेत्रों पर काम करते हैं.

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है यूपी टी20

भुवनेश्वर कुमार यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन में लखनऊ फाल्कन्स की कप्तानी करेंगे. उन्होंने इस लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आईपीएल या भारतीय टीम तक पहुंचने का बड़ा अवसर बताया. भुवनेश्वर के मुताबिक, अभिनंदन और विप्रज जैसे खिलाड़ियों ने लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में जगह बनाई, जिससे इस टूर्नामेंट की अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Also Read: Ind vs Sl: इंडियन प्लेयर्स के निशाने पर होंगे पांच रिकॉर्ड, गिल के पास WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका

14 अगस्त से शुरू होगा चौथा सीजन

यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा. उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास का सामना मेरठ मावेरिक्स से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर ने 28 विकेट लिए थे. अब उनकी नजर लखनऊ फाल्कन्स को पहली बार यूपी टी20 लीग का खिताब दिलाने पर होगी.

पहली बार दो शहरों में होंगे मुकाबले

24 दिनों तक चलने वाली इस लीग में 34 मुकाबले खेले जाएंगे. पहली बार टूर्नामेंट लखनऊ और कानपुर में आयोजित होगा. इकाना स्टेडियम में 22 मैच होंगे, जबकि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12 मुकाबले खेले जाएंगे. नॉकआउट के सभी मैच कानपुर में होंगे. क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर 3 सितंबर, क्वालीफायर-2 चार सितंबर और फाइनल छह सितंबर को खेला जाएगा.

Also Read: बीच मैदान पर आखिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने क्यों किया सिराज का बैट चेक, जानें क्या था पूरा मामला


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola