सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, बेलघरिया से जुड़े तार; पुलिस ने शुरू की जांच
सौरव गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया)
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को पिछले छह महीने से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे, जिनमें जान से मारने की भी धमकी दी गई थी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Sourav Ganguly filed Police Complaint: भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को पिछले कुछ महीनों से लगातार धमकी भरे पत्र मिल रहे थे. इनमें से एक पत्र में उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद गांगुली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीटीआई के मुताबिक, गांगुली ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है. लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पत्र किसने भेजे और इसके पीछे क्या वजह है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस पत्रों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें कहां से भेजा गया और कूरियर के जरिए इनकी डिलीवरी कैसे हुई.
करीब छह महीने से आ रहे धमकी भरे पत्र
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली को सोमवार को एक नया पत्र मिला. पत्र मिलने के बाद दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह पत्र उनके ऑफिस में पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, गांगुली के नाम पर करीब छह महीने से ऐसे पत्र आ रहे थे. शुरुआत में इन लेटर्स को सीरियसली नहीं लिया गया था. लेकिन सोमवार को मिले दो पत्रों में गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने और उनके करीबी लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई.
ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, आखिर कौन भेज रहा है ये पत्र?
कूरियर के जरिए भेजे जाने का शक
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पत्र कूरियर के जरिए भेजे गए हो सकते हैं. पुलिस को शक है कि इन्हें उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से किसी व्यक्ति ने भेजा है. पुलिस अब उस सिम कार्ड की जानकारी जुटा रही है, जिसका इस्तेमाल धमकी देने वाले व्यक्ति ने किया था. जांच टीम ने संबंधित कूरियर कंपनी से भी संपर्क किया है और पत्र भेजने से जुड़ी जानकारी मांगी है.
एक मोबाइल नंबर का पता चला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूरियर कंपनी से बात की गई है और एक मोबाइल नंबर का पता लगाया गया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नंबर किस व्यक्ति का है और इसका इस्तेमाल किसने किया. कोलकाता पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिछले छह महीनों में सौरव गांगुली को मिले सभी धमकी भरे पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे हैं या अलग-अलग लोगों ने. इसके साथ ही पुलिस धमकी के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










