एनफील्ड में दिखेगा नया डिफेंसिव चेहरा, लिवरपूल ने बार्सिलोना से रोनाल्ड अरौजो को किया साइन
रोनाल्ड अरौजो (फोटो—एक्स)
इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने बार्सिलोना के स्टार डिफेंडर रोनाल्ड अरौजो को आगामी 2026-27 सीजन के लिए लोन पर साइन करने पर सहमति जता दी है. 27 वर्षीय उरुग्वे के खिलाड़ी एनफील्ड में टीम को मजबूती देंगे.
Ronald Araujo: इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने आगामी 2026-27 सीजन के लिए बार्सिलोना के स्टार डिफेंडर रोनाल्ड अरौजो को लोन पर साइन करने पर सहमति बना ली है. क्लब ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि डील वर्क परमिट और इंटरनेशनल क्लियरेंस की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पूरी तरह प्रभावी होगी. 27 वर्षीय अरौजो अब एनफील्ड में लिवरपूल की डिफेंस लाइन को मजबूती देते नजर आएंगे.
लोन पर लेने की डील
लिवरपूल ने अपने बयान में कहा कि क्लब ने बार्सिलोना के साथ रोनाल्ड अरौजो को 2026-27 सीजन के लिए लोन पर लेने की डील तय कर ली है. उरुग्वे के अनुभवी इंटरनेशनल खिलाड़ी अरौजो ने बार्सिलोना के लिए 200 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. वह इस साल की शुरुआत में क्लब के कप्तान भी नियुक्त किए गए थे.
लिवरपूल से जुड़ने के बाद अरौजो ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह इस बड़े क्लब का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़कर मैदान पर उतरना चाहते हैं. अरौजो ने लिवरपूल के इतिहास और क्लब की प्रतिष्ठा की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर लिवरपूल उनके लिए आदर्श विकल्प है. जैसे ही उन्हें क्लब की दिलचस्पी के बारे में पता चला, बातचीत तेजी से आगे बढ़ी और उन्होंने इसे सही समय पर लिया गया सही फैसला बताया.
बार्सिलोना के साथ जीते कई बड़े खिताब
अरौजो ने 2018 में बार्सिलोना का हिस्सा बनने के बाद क्लब के साथ शानदार सफर तय किया. उन्होंने टीम के साथ तीन बार ला लीगा का खिताब जीता, जिसमें सबसे हालिया सीजन का खिताब भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने दो बार कोपा डेल रे और तीन बार स्पैनिश सुपर कप भी अपने नाम किया है.
Also Read: कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में अनु प्रिया और श्रुति जोशी ने जीता ब्रॉन्ज, बढ़ाया देश का मान
बार्सिलोना के लिए खेले 213 मैच
बार्सिलोना के लिए अरौजो ने अब तक 213 मुकाबले खेले हैं और 14 गोल किए हैं. सेंटर-बैक के तौर पर खेलने वाले अरौजो जरूरत पड़ने पर राइट-बैक की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. उनकी यही बहुमुखी प्रतिभा लिवरपूल के लिए नए सीजन में काफी उपयोगी साबित हो सकती है. लिवरपूल में अरौजो को नंबर 33 की जर्सी में खेलते देखा जाएगा.
उरुग्वे के लिए भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
रोनाल्ड अरौजो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत उरुग्वे के क्लब रेंटिस्टास से की थी. वहां एक सीजन बिताने के बाद वह बोस्टन रिवर से जुड़े. इसके बाद 2018 में उन्होंने बार्सिलोना का रुख किया और शुरुआत में क्लब की B टीम के लिए खेला. 2019 में अरौजो ने बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया और 2020-21 सीजन से वह नियमित रूप से पहली टीम का हिस्सा बन गए. अब तक वह बार्सिलोना के लिए 213 मुकाबले खेल चुके हैं.
Also Read: नामीबिया दौरे पर फोर्टुइन को सौंपी गयी साउथ अफ्रीका की कमान, दोनों यानसान भाईयों को भी मिला मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










