मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 30 नवंबर तक बढ़ाई सुरक्षा
बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के साथ लियोनेल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास को लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था से जुड़े मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी या किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से मिली सुरक्षा को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तारी या किसी भी तरह की सजा देने वाली कार्रवाई से मिली सुरक्षा को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है. यह मामला पिछले साल 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुए लियोनेल मेसी के कार्यक्रम से जुड़ा है.
पुलिस ने कोर्ट में सौंपी दो रिपोर्ट
मंगलवार को सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता सुरोजित नाथ मित्रा ने अदालत में दो रिपोर्ट पेश की. इनमें से एक रिपोर्ट राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) और दूसरी विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त की थी. दोनों रिपोर्ट में मामले की जांच से जुड़ी जानकारी दी गई थी.
ये भी पढ़ें: रेप केस में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप
अरूप बिस्वास ने कोर्ट से की है खास मांग
रिपोर्ट देखने के बाद जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने अरूप बिस्वास को मिली अंतरिम सुरक्षा को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया. इसका मतलब है कि इस अवधि में पुलिस उनके खिलाफ इस मामले में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकेगी. अरूप बिस्वास ने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को खत्म करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी. इससे पहले 10 जून को हाई कोर्ट ने अरूप बिस्वास को इस मामले में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा दी थी. अब कोर्ट ने इस राहत की अवधि को आगे बढ़ा दिया है.
कार्यक्रम के आयोजक ने दर्ज कराया था मामला
मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करने वाली कंपनी के मालिक सताद्रु दत्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर अरूप बिस्वास के खिलाफ मामला सामने आया और बाद में उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया.
ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, बेलघरिया से जुड़े तार; पुलिस ने शुरू की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










