ग्लेन फिलिप्स का चमत्कारिक कैच, अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा, पाकिस्तानी कप्तान की बत्ती गुल

Updated:
विज्ञापन

Glenn Phillips stunning catch.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर शानदार आगाज किया. इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने बल्ले के साथ फील्डिंग में भी तहलका मचाया. उनका कैच देखकर सभी हैरान हैं.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 60 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा, कीवी टीम की फील्डिंग भी देखने लायक थी. खासकर ग्लेन फिलिप्स का एक हाथ से लिया गया अविश्वसनीय कैच सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान जब 10वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विलियम ओ’रूर्के की गेंद पर उन्होंने कट शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद तेजी से पॉइंट की दिशा में गई, लेकिन वहां खड़े ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बाईं ओर हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया. यह कैच इतना अविश्वसनीय था कि खुद फिलिप्स भी कुछ पलों के लिए दंग रह गए. PAK vs NZ.

रिजवान इस दौरान 14 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके और इस कैच के बाद पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने फिलिप्स के इस कैच को देखकर दांतो तले उंगलियां दबा लीं. ग्लेन फिलिप्स का यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ इस कैच को “टूर्नामेंट का सबसे शानदार कैच” करार दे रहे हैं. कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी फिलिप्स की इस फील्डिंग की तारीफ की है. Glenn Phillips Catch.

ग्लेन फिलिप्स का बल्ला भी बोला

ग्लेन फिलिप्स न सिर्फ अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी फील्डिंग भी किसी से कम नहीं है. इस मैच में उन्होंने न सिर्फ मोहम्मद रिजवान का शानदार कैच पकड़ा, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने 39 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. फिलिप्स की इस शानदार परफॉर्मेंस और उनके अविश्वसनीय कैच ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और अंततः कीवी टीम ने यह मुकाबला 60 रनों से अपने नाम किया. 

न्यूजीलैंड ने रखा 321 रनों का विशाल लक्ष्य

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 320 रन बनाए. टीम के लिए विल यंग (107) और टॉम लैथम (118)* ने शानदार शतक लगाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स की 61 रनों की विस्फोटक पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 260 रन ही बना सकी और 60 रनों से मुकाबला हार गई. न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन और खासकर ग्लेन फिलिप्स के कैच ने इस मैच को यादगार बना दिया.

‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा

‘हमें उम्मीद नहीं थी’, हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को समझ आया, इसको बताया कारण

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola