टी20 वर्ल्ड कप: सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, 5 विकेट से हारकर वेस्टइंडीज का सपना टूटा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Mar 2026 11:02 PM
तिलक वर्मा, फोटो पीटीआई
India vs West Indies: वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत की ओर से संजू सैमसन ने विजयी चौका लगाया. वेस्टइंडीज और भारत का सुपर 8 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया.
India vs West Indies: भारत के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाया और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा 10, ईशान किशन 10, सूर्यकुमार यादव 18, तिलक वर्मा 27, हार्दिक पांड्या 17 और शिवम दुबे ने नाबाद 8 रनों की पारी खेली. जबकि वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि अकेल होसेन ने एक विकेट लिए.
सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड के बीच भिड़ंत
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड से भिड़ंत होगी. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा. जबकि दूसरा सेममीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा.
पांड्या के रूप में भारत को लगा था पांचवां झटका
हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा. पांड्या ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए. तिलक वर्मा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा. तिलक ने 15 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाया. तिलक को जेसन होल्डर ने अपना शिकार बनाया. इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा. सूर्या ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया. उन्होंने चौके की मदद से अपना 50 रन पूरा किया. सैमसन अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमा चुके हैं. वेस्टइंडीज के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान ने 4 गेंद में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा था. अभिषेक 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से केवल 10 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक को अकील होसेन ने अपना शिकार बनाया.
जेसन होल्डर और रोमैन पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने 195 रन का स्कोर खड़ा किया
जेसन होल्डर और रोमैन पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. चौथा झटका लगाने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर क्रीज उतरे और आखिर तक आउट नहीं हुए. वेस्टइंडीज को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा. हार्दिक पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को संजू सैमसन के हाथों आउट कराया. रदरफोर्ड ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए. जेसन होल्डर ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. जबकि रोमैन पॉवेल ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए. शाई होप ने 32, रोस्टन चेज 40, शिमरोन हेटमायर 27 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 14 रन बनाए.भारत की ओर से बुमराह ने दो, पांडया और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए.
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दिया दोहरा झटका
वेस्टइंडीज को 12वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर दोहरा झटका लगा. बुमराह ने तीसरी गेंद पर हेटमायर को अपना शिकार बनाया. फिर पांचवीं गेंद पर चेज को आउट किया. चेज ने 25 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाया. जबकि हेटमायर ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाया. बुमराह की गेंद पर सूर्या ने शानदार कैच लपका. इससे पहले कप्तान साई होप के रूप में टीम को पहला झटका लगा था. होप 33 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए. होप को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया. चेज 36 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की. पावर प्ले में वेस्टइंडीज ने 45 रन बनाया. भारतीय गेंदबाजों को पावर प्ले में एक भी सफलता नहीं मिली. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में कोई भी बदलाव नहीं किया है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव किया गया है. ब्रैंडन किंग की जगह अकेल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है.
भारत (प्लेइंग इलेवन)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन)
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
भारतीय टीम का ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
भारतीय टीम का ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. अब तक इस मैदान में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार बार टी20 में भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें सभी मुकाबलों में भारत को जीत मिली है. जबकि वेस्टइंडीज का भी रिकॉर्ड इस ग्राउंड में अन्य टीमों के खिलाफ अच्छा रहा है.
भारत और वेस्टइंडीज के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला
भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. यहां से जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी. प्वाइंट्स टेबल में अच्छे नेट रन रेट के साथ वेस्टइंडीज की टीम भारत से एक पायदान ऊपर है. जबकि सुपर 8 के ग्रुप एक से दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप दो से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










