ICC ने गुरनूर बराड़ पर क्यों लिया एक्शन? जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

गुरनूर बराड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण दंडित किया गया है. उन पर अनुचित और खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने का आरोप है. जानें क्या है पूरा मामला और क्या हो सकता है अगला कदम.

विज्ञापन

भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दंडित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बराड़ को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया है.

विज्ञापन

बराड़ ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन किया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद को किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास अनुचित अथवा खतरनाक तरीके से फेंकने से संबंधित है. इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है.

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई. फील्डिंग के दौरान बराड़ ने गेंद को उठाकर बल्लेबाज की दिशा में ऐसे तरीके से फेंका, जिसे मैच अधिकारियों ने अनुचित और खतरनाक माना. बराड़ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और अमीरात एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया.

50 प्रतिशत मैच फीस का लग सकता है जुर्माना

आईसीसी के नियमों के अनुसार लेवल-1 उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी से लेकर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है साथ ही एक या दो डिमेरिट अंक भी दिए जा सकते हैं. हालांकि अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद बराड़ ने पहले वनडे में गेंदबाजी से प्रभावित किया. उन्होंने नौ ओवर में 61 रन देकर दो विकेट लिए. बराड़ ने अच्छी लय में दिख रहे बेन डकेट और जैकब बेथेल को आउट किया था.

कार्डिफ में मिल सकता है अर्शदीप सिंह को मौका

दूसरे वनडे से पहले टीम संयोजन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कार्डिफ की पिच तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली मानी जाती है. ऐसे में भारतीय टीम अनुभव को ध्यान में रखते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार कर सकती है.

यदि टीम प्रबंधन अतिरिक्त अनुभव को प्राथमिकता देता है तो बराड़ की जगह अर्शदीप को मौका मिल सकता है. वहीं पिछले मैच में शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर ने उपयोगी प्रदर्शन किया था, इसलिए उनके अपनी जगह बरकरार रखने की संभावना अधिक है. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़े.

ये भी पढ़ें: Ind vs Eng Live Streaming : भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे फ्री में कब-कहां और कैसे देखें?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola