सुपर-8: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, दो खिलाड़ियों ने पलटा मैच; पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी. फोटो- PTI.
T20 World Cup 2026: विश्वकप के सुपर 8 के ग्रुप 2 के मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने इस ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगाई और सेमीफाइनल में शान से एंट्री ली. वहीं पाकिस्तान के लिए भी उम्मीदें बनाई रखीं.
T20 World Cup 2026: सुपर-8 चरण में शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के नायक रहे विल जैक्स और रेहान अहमद, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से निर्णायक भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी. पल्लेकले में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते 161 रन जुटाकर मैच अपने नाम कर लिया.
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. हालांकि, इस नतीजे के बाद सुपर ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 159 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस नतीजे के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बनी रहीं.
न्यूजीलैंड की पारी पर स्पिनरों का शिकंजा
इंग्लैंड के स्पिन आक्रमण ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. विल जैक्स, रेहान अहमद और आदिल रशीद (28 रन देकर दो विकेट) की तिकड़ी ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा. न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. ग्लेन फिलिप्स (39 रन), टिम सिफर्ट (35 रन) और फिन एलेन (29 रन) ने अहम योगदान दिया. एक अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड 160 से भी कम रन बना पाया, लेकिन उसने इंग्लैंड को आसानी से जीतने नहीं दिया.
लक्ष्य का पीछा करते समय संकट में इंग्लैंड, फिर निर्णायक साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर स्कोर दो रन पर दो विकेट कर दिया. अनुभवी जोस बटलर एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हो गए, जो उनके करियर में 10वीं बार हुआ.
कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके. इसके बाद टॉम बैंटन और सैम कुरेन ने कुछ देर टिककर खेला, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद इंग्लैंड फिर दबाव में आ गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 17 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाकर मुश्किल में था. आखिरी 18 गेंदों पर उसे 43 रन चाहिए थे.
अंत में जैक्स और रेहान ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई. 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की गेंदों पर दोनों ने 22 रन बटोरकर मैच का रुख पलट दिया. इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर के ओवर से 16 रन लेकर इंग्लैंड ने जीत लगभग तय कर ली.
ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, भारी मन से दिया अर्थी को कंधा
जैक्स और रेहान का ऑल-राउंड प्रदर्शन
विल जैक्स ने गेंदबाजी में चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि रेहान अहमद ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने सातवें विकेट के लिए महज 16 गेंदों में 44 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत दिला दी. जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. रेहान अहमद ने सात गेंदों पर नाबाद 19 रन की तेज पारी खेली.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए समीकरण
इंग्लैंड पहले ही अपने ग्रुप में तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर चुका है और उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब पाकिस्तान को शनिवार को पाल्लेकल में श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है, तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




