घरेलू क्रिकेट को लेकर BCCI का नया प्लान, ज्यादा मैच होंगे लाइव; बदल सकता है फाइनल का वेन्यू

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीआई के अधिकारी (फोटो- सोशल मीडिया)

BCCI ने घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए अहम फैसला लिया है. आगामी सीजन में पिछले साल की तुलना में ज्यादा मैचों का लाइव टेलीकास्ट होगा. वहीं, दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जिसका कारण सरकारी नियम बताया गया है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट को लेकर अहम फैसला किया है. आगामी सीजन में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. बोर्ड का मानना है कि इससे फैंस को घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों को देखने का ज्यादा मौका मिलेगा.

दलीप ट्रॉफी में दर्शकों की एंट्री पर रोक

दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे. हालांकि, इन मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 9 अगस्त को बेंगलुरु में इसकी वजह का भी खुलासा किया.

सरकारी नियम के कारण नहीं आ सकेंगे दर्शक

देवजीत सैकिया ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए जमीन लेते समय कुछ नियम और पाबंदियां तय की गयी थी. इनमें इस परिसर में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सरकारी नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता.

जब यहां जमीन ली गयी थी, तब कुछ पाबंदियां थी. हम इस कैंपस में दर्शकों को नहीं ला सकते. यह सरकार की ओर से लगायी गयी रोक है और हम इसे नहीं तोड़ सकते.

फाइनल दूसरे स्टेडियम में कराने पर विचार

बीसीसीआई दलीप ट्रॉफी के फाइनल का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बाहर कराने पर विचार कर रहा है. बोर्ड सचिव ने कहा कि अगर जरूरत महसूस हुई तो फाइनल को किसी दूसरे स्टेडियम में कराया जा सकता है, ताकि दर्शक भी मुकाबले का आनंद ले सकें.

ये भी पढ़ें: रेप मामले में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल का दोस्त भी फंसा, अब 14 सितंबर को होगी सुनवाई

फैंस के लिए बढ़ायी गयी लाइव कवरेज

सैकिया ने बताया कि इस सीजन पिछले साल की तुलना में ज्यादा मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इससे उन फैंस को फायदा होगा, जो स्टेडियम पहुंचकर मुकाबले नहीं देख सकते. उन्होंने कहा कि बोर्ड इस बात पर भी विचार करेगा कि दलीप ट्रॉफी के फाइनल को दर्शकों के सामने कराया जा सकता है या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि अभी फाइनल में समय है और जरूरत पड़ने पर वेन्यू बदला जा सकता है.

23 अगस्त से शुरू होगी दलीप ट्रॉफी

भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन दलीप ट्रॉफी से शुरू होगा. टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगा. इसमें जोन के आधार पर पांच टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट के लिए टीमों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है.

कई बड़े खिलाड़ी दिखेंगे एक्शन में

दलीप ट्रॉफी में इस बार कई जाने-पहचाने भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. इनमें तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. इसके अलावा मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज जैसे गेंदबाज भी टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे. पृथ्वी शॉ की भी दलीप ट्रॉफी में वापसी होगी. ऐसे में घरेलू क्रिकेट के इस टूर्नामेंट पर फैंस की नजरें रहेंगी.

ये भी पढ़ें: लगातार तीसरी बार वेस्टइंडीज को खेलना होगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, 2 बार की चैंपियन को नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola