डूरंड कप 2026: तीन मैच में तीन जीत... नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

Updated:
विज्ञापन

गोल करने के बाद जश्न मनाते नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाड़ी (फोटो- स्पेशल अरेंजमेंट)

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने एफसी1 को 3-1 से हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया. पार्थिब गोगोई ने दो शानदार गोल किए.

विज्ञापन

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को एफसी1 को 3-1 से हराकर 135वें डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एफ के मुकाबले में नॉर्थईस्ट की टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की जीत के हीरो पार्थिब गोगोई रहे. उन्होंने मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल किया. अलाउद्दीन अजारेई ने भी टीम के लिए एक गोल दागा. एफसी1 की ओर से मोहम्मद इलियास ने एक गोल किया.

नॉर्थईस्ट ने जीते तीनों मुकाबले

इस जीत के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने ग्रुप एफ के अपने तीनों मैच जीत लिए और छह अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर रही. वहीं, डूरंड कप में पहली बार खेल रही एफसी1 की टीम तीन मैचों में तीन अंक लेकर अपने अभियान का अंत किया.

शुरुआत में एफसी1 को मिला पेनल्टी का मौका

मैच के शुरुआती सात मिनट में एफसी1 को पेनल्टी मिल गई. नॉर्थईस्ट के डिफेंडर रॉबिन यादव ने कॉर्नर के दौरान पेनल्टी एरिया में हाथ से गेंद रोक दी थी. मौसा अहमद कुरैशी ने पेनल्टी ली, लेकिन नॉर्थईस्ट के डेब्यू कर रहे गोलकीपर के. मोहनराज ने शानदार डाइव लगाकर गेंद रोक दी.

दो मिनट बाद नॉर्थईस्ट ने किया गोल

पेनल्टी बचाने के तुरंत बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बढ़त बना ली. एंटोनियो मोयानो ने जितिन एमएस को गेंद दी. जितिन ने दो डिफेंडरों के बीच से निकलकर शानदार क्रॉस दिया, जिस पर पार्थिब गोगोई ने बिना किसी परेशानी के गेंद को गोल में पहुंचा दिया.

पहले हाफ में एफसी1 का ज्यादा कब्जा

गोल के बाद एफसी1 ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा. टीम ने नॉर्थईस्ट के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की और चार कॉर्नर भी हासिल किए. हालांकि, अंतिम पास और क्रॉस में कमी के कारण टीम गोल करने का मौका नहीं बना सकी.

दूसरे हाफ में गोगोई ने फिर मारा गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत के नौ मिनट बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी. एंटोनियो मोयानो ने फ्री-किक ली और एनेको सत्रुस्तेगी के हेडर के बाद गेंद पार्थिब गोगोई के पास पहुंची. गोगोई ने शानदार नियंत्रण के बाद गेंद को गोल में डालकर अपना दूसरा गोल किया.

अजारेई ने दागा तीसरा गोल

नॉर्थईस्ट ने लगातार हमले जारी रखे. इसके बाद पार्थिब गोगोई ने शानदार थ्रू पास देकर अलाउद्दीन अजारेई को गेंद दी. अजारेई ने गोलकीपर के आगे निकलते ही गेंद को ऊपर से चिप करके गोल में डाल दिया. यह टूर्नामेंट में अजारेई का छठा गोल था.

एफसी1 ने एक गोल से वापसी की कोशिश की

71वें मिनट में एफसी1 ने एक गोल करके वापसी की उम्मीद जगाई. मौसा अहमद कुरैशी के पास पर मोहम्मद इलियास ने तेजी से दौड़ लगाई और नॉर्थईस्ट के डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलकीपर के पैरों के बीच से निकाल दिया.

नॉर्थईस्ट ने आसानी से मैच खत्म किया

गोल खाने के बाद भी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने अपना नियंत्रण नहीं खोया. टीम ने मिडफील्ड में गेंद पर पकड़ बनाए रखी और एफसी1 को लगातार दबाव बनाने का मौका नहीं दिया. अंत में नॉर्थईस्ट ने 3-1 से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डूरंड कप में अपनी लगातार जीत का सिलसिला भी जारी रखा. टीम अब क्वार्टर फाइनल में इसी लय के साथ उतरने की तैयारी करेगी.

ये भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: सहल अब्दुल समद की हैट्रिक, मोहन बागान ने CISF को 6-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola