टीम इंडिया के टी20 कप्तान बाली में मना रहे छुट्टियां, शर्टलेस फोटो देखकर फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
श्रेयस अय्यर और अमन खान (फोटो—एक्स)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों बाली में छुट्टियां मना रहे हैं. पूल किनारे दोस्तों के साथ उनकी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. छुट्टियों में भी उन्होंने अपना वर्कआउट रूटीन नहीं छोड़ा है.
Shreyas Iyer Shirtless Photo: क्रिकेट मैदान पर विरोधियों को मात देने वाले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से दूर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज में भारत को 3-0 से जीत दिलाने के बाद श्रेयस अय्यर रिलैक्स मोड में हैं. फिलहाल वह इंडोनेशिया के खूबसूरत शहर बाली में वेकेशन मना रहे हैं. इस दौरान उनकी कुछ शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
पूल किनारे दोस्त के साथ दिखे श्रेयस
श्रेयस अय्यर की वायरल तस्वीरों में वह एक शानदार बीच विला के स्विमिंग पूल के पास बैठे नजर आ रहे हैं. उनके साथ दोस्त और क्रिकेटर अमन खान भी दिखाई दे रहे हैं. नीला आसमान, चारों तरफ नजर आते पाम ट्री और खूबसूरत पूल के बीच दोनों क्रिकेटर पूरी तरह वेकेशन मूड में नजर आ रहे हैं. श्रेयस की शर्टलेस तस्वीर ने फैंस का खास ध्यान खींचा है. तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फिटनेस और शानदार फिजीक की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने एक्स पर लिखा कि परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिटनेस भी बेमिसाल है, तो किसी ने उनके वेकेशन पर लिखा, ‘कैप्टन कूल, भाई के सिक्स पैक तो देखो.’
Also Read: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, CSK के नए हेड कोच के चयन को लेकर बैठक में लेंगे हिस्सा
छुट्टियों में भी नहीं छोड़ा वर्कआउट
क्रिकेट से ब्रेक के बावजूद श्रेयस अय्यर ने अपनी फिटनेस रूटीन को नहीं छोड़ा है. वह बाली में भी जिम में वर्कआउट करते नजर आए. एक तस्वीर में वह अमन खान के साथ जिम में एक्सरसाइज करने के बाद कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. पूलसाइड से लेकर जिम तक श्रेयस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली कप्तानी में पहली जीत
श्रेयस अय्यर को हाल ही में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद उनकी कप्तानी को लेकर सवाल भी उठे थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने उनकी कप्तानी में 3-0 से सीरीज अपने नाम कर उन सवालों का जवाब दे दिया. अब श्रेयस अय्यर और टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर होगा.
Also Read: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज की तारीखें तय, 13 सितंबर से दिल्ली में भिड़ेंगी दोनों टीमें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए