लगातार तीसरी बार वेस्टइंडीज को खेलना होगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, 2 बार की चैंपियन को नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री

Updated:
विज्ञापन

वेस्टइंडीज टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की राह कठिन हो गई है. टीम सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है और अब उसे लगातार तीसरी बार क्वालिफायर खेलना होगा.

विज्ञापन

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की राह मुश्किल हो गई है. टीम इस बार भी सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. अफगानिस्तान के क्वालीफाई करने के बाद वेस्टइंडीज की उम्मीदें खत्म हो गई. अब टीम को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा. लगातार तीसरी बार वेस्टइंडीज को क्वालीफायर खेलना होगा. वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे.

तीसरी बार क्वालिफायर खेलेगी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है. यही वजह है कि उसे सीधे वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली. खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार वेस्टइंडीज को क्वालीफायर मुकाबला खेलना होगा. अब वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप का रास्ता तय करना होगा.

2023 में भी नहीं खेली थी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. यह वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार था, जब वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर रही. इसके बाद टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी.

फरवरी 2027 में होगा क्वालीफायर

वर्ल्ड कप 2027 का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में खेला जाएगा. हालांकि, अभी इसकी मेजबानी किस देश को मिलेगी, यह तय नहीं हुआ है. क्वालीफायर जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में सीधे जगह मिलेगी. क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों की उम्मीद भी खत्म नहीं होगी. इन तीनों टीमों को 'सुपर सीरीज' नाम के पहले राउंड में खेलने का मौका मिलेगा. इस राउंड की विजेता टीम वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में पहुंचेगी और उसके पास टूर्नामेंट में जगह बनाने का एक और मौका होगा.

ये भी पढ़ें: रेप केस में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

क्वालीफायर में कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?

वेस्टइंडीज और आयरलैंड के अलावा वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें भी क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी. आयरलैंड और वेस्टइंडीज को 30 सितंबर 2026 की वनडे रैंकिंग के आधार पर जगह मिलेगी. ये दोनों मेजबान देशों को छोड़कर सबसे निचली रैंक वाली पूर्ण सदस्य टीमें हैं.

चार टीमों की जगह के लिए पहले होगा प्लेऑफ

क्वालिफायर में चार और टीमों को जगह मिलेगी. इसके लिए पहले क्वालीफायर प्लेऑफ खेला जाएगा. इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें वर्ल्ड कप लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें शामिल होंगी. प्लेऑफ की शीर्ष चार टीमें मुख्य क्वालीफायर में पहुंचेंगी. चैलेंज लीग में कुल 12 टीमें हैं, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें आगे बढ़कर क्वालीफायर प्लेऑफ में जगह बनाएंगी.

इन टीमों को मिलेगी सीधी एंट्री

30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाली टीमों को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी. हालांकि, इस रैंकिंग में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को नहीं गिना जाएगा, क्योंकि दोनों टीमों की जगह मेजबान होने के कारण पहले से तय है.

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, बेलघरिया से जुड़े तार; पुलिस ने शुरू की जांच

अब तक इन टीमों ने पक्की की जगह

ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और बांग्लादेश सीधे वर्ल्ड कप में जगह बना चुके हैं. अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो वनडे जीतकर अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के कारण पहले से ही टूर्नामेंट का हिस्सा हैं.

वेस्टइंडीज के सामने बड़ी चुनौती

वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति इसलिए भी चिंता की बात है क्योंकि टीम कभी वनडे क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती थी. दो बार की विश्व चैंपियन टीम अब लगातार तीसरी बार क्वालिफायर खेलने की स्थिति में है. ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में अपना दम दिखाना होगा.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पक्का किया वर्ल्ड कप टिकट, वेस्टइंडीज की राह फिर मुश्किल; जानें पूरा समीकरण


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola