पाकिस्तान की हार से भारत को बड़ा फायदा, सेमीफाइनल लगभग पक्का, ऐसा बन रहा समीकरण

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma with other Cricketers. Image: Social Media.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद पाकिस्तान -1.20 रनरेट के साथ निचले पायदान पर है. वहीं भारत के लिए ग्रुप ए में सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब पहले से आसान हो गई है. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ पाकिस्तान का नेट रन रेट भी गिरकर -1.200 हो गया, जिससे उसकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. वहीं, न्यूजीलैंड +1.20 नेट रनरेट के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है. भारत के पास अब अंतिम चार में जगह बनाने का सुनहरा मौका है.

कैसे आसान हुआ भारत का सेमीफाइनल तक का सफर?

भारत को अपने ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं. बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ. अगर भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश और 23 फरवरी को पाकिस्तान को हराने में कामयाब होता है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. पाकिस्तान की पहले ही मैच में हार ने भारत की राह को आसान कर दिया है. अगर भारत अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार भी जाता है, तो भी बांग्लादेश और पाकिस्तान पर जीत के दम पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. इस रणनीति के तहत भारतीय टीम के पास अंक तालिका में चार अंक हो जाएंगे, जिससे सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग तय हो जाएगी.

पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुश्किलें

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. खासकर, भारत जैसी मजबूत टीम को हराना उसके लिए चुनौतीपूर्ण होगा. अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता है, तो उसका सेमीफाइनल का सपना लगभग खत्म हो जाएगा. क्योंकि इस हार के बाद वह ग्रुप में नीचे के दो पायदान पर रहेगा. चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच जीतने के बाद टीम को 2 प्वाइंट्स मिलते हैं, वहीं टाई होने पर एक प्वाइंट मिलेंगे. अगर ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद टीम के प्वाइंट्स बराबर रहते हैं तो नेट रन रेट सेमीफाइनल के लिए अहम हो जाएगा. 

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल तक पहुंचना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि भारत और बांग्लादेश अपने 3 मैचों में से 2 हार जाएं. बांग्लादेश के साथ उसका मैच 27 फरवरी को होगा, अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बेहतर रनरेट से जीत दर्ज करनी होगी. लेकिन यह तभी काम कर पाएगी, यदि वह भारत को भी हरा पाए.  

ग्रुप ए प्वाइंट्स टेबल

टीमखेला गयाजीतहारनेट रन रेटअंक
न्यूज़ीलैंड110+1.2002
भारत00000
बांग्लादेश00000
पाकिस्तान101-1.2000

टीम इंडिया फॉर्म में, विपक्षी टीमें दबाव में

भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा बेहतरीन लय में हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के साथ स्पिनर्स का जाल भारत की स्ट्रेंथ है. वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज दुबई की पिच पर कहर ढाने के लिए तैयार रहेंगे. वहीं, पाकिस्तान की हार से ग्रुप ए की स्थिति भारत के पक्ष में जाती दिख रही है.

सेमीफाइनल की तस्वीर

  • भारत के लिए समीकरण– बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत सेमीफाइनल की राह पक्की कर देगी. इसके बाद केवल एक जीत चाहिए होगी. 
  • पाकिस्तान के लिए संकट– भारत से हारने पर बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगा. न्यूजीलैंड ने उसे करारी शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप 1 स्थान कब्जा लिया है. 
  • न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी– शुरुआती जीत से उसने मजबूत शुरुआत की है.

पाकिस्तान की हार से भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल गया है. अब रोहित शर्मा की टीम अगर शुरुआती दो मुकाबले जीत लेती है, तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. पाकिस्तान वापसी कर पाएगा या फिर भारत टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगा, इसका फैसला भी 23 फरवरी को हो जाएगा, जब क्रिकेट की दुनिया के दो सबसे बड़े ‘दुश्मन’ भिड़ेंगे. 

‘हमें उम्मीद नहीं थी’, हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को समझ आया, इसको बताया कारण

IND vs BAN Live Streaming Details: भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें फ्री में कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola