MI vs CSK, IPL 2025: करो या मरो मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता, धोनी की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings
MI vs CSK, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच यह करो या मरो वाला मुकाबला है. हालांकि मुंबई की स्थिति चेन्नई से बेहतर है. प्वाइंट्स टेबल में मुंबई 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है. जबकि चेन्नई 10वें नंबर पर बनी हुई है. चेन्नई केवल दो मैच ही जीत पाई है.
MI vs CSK, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है. आज के मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि चेन्नई की टीम में एक बदलाव किया गया है, राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे को प्लइंग इलेवन में शामिल किया गया है. Mumbai Indians vs Chennai Super Kings MS Dhoni Rohit Sharma Live Cricket
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा और अश्विनी कुमार.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर
रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू और रॉबिन मिंज.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना.
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर
अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन और रविचंद्रन अश्विन.
मुंबई पर चेन्नई की टीम भारी
मुंबई के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी है. हालांकि जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई है, तो उसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 18 मुकाबले में जीत दर्ज की है. हालांकि 2021 के बाद चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई के खिलाफ 7 में से 6 में चेन्नई को जीत मिली है. इस सीजन के पहले मैच में भी चेन्नई ने मुंबई को हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










