ePaper

कागिसो रबाडा ने की इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ, कहा- अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देते हैं बढ़ावा

Updated at : 23 Apr 2020 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
कागिसो रबाडा ने की इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ, कहा- अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देते हैं बढ़ावा

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देते हैं

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है. रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर कई भिड़ंत हो चुकी है. तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान का औसत 50 से ऊपर का है.

जब उनसे पूछा गया कि वह एक ऐसे क्रिकेटर का नाम बताएं जिसका वह काफी सम्मान करते हैं और जो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देता है तो इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘अगर आप वनडे क्रिकेट को देखें तो मैं कहूंगा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता है, वह टेस्ट क्रिकेट में भी निरंतरता बनाए रखता है. ” रबाडा ने एक चैट शो पर कहा, ‘‘मुझे बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का भी प्रदर्शन अच्छा लगता है. ”

चौबीस साल के इस खिलाड़ी ने 43 टेस्ट में 197 विकेट चटकाये हैं जबकि 75 वनडे मैचों में 117 विकेट हासिल किये हैं.

आपको बता दें कि कई खिलाड़ी उनके खेल से खासा प्रभावित हैं, कुछ साल पहले आप की अदालत में रवि शास्त्री ने भी कहा था कि विराट कोहली के अंदर रनों की भूख दिखाई पड़ जाती आई. फिलहाल कोहली लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola