शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 43 रन बनाते ही ODI इतिहास में रच देंगे नया कीर्तिमान

Updated:
विज्ञापन
शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 43 रन बनाते ही ODI इतिहास में रच देंगे नया कीर्तिमान

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. गिल अगर 43 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस दौरान वह शिखर धवन समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली पहली वाइलैटरल वनडे सीरीज का आगाज 13 जून (शनिवार) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.

43 रन बनाते ही खास क्लब में शामिल होंगे गिल

धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे में गिल 43 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 57 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे. वहीं गिल यह उपलब्धि 62वीं पारी में हासिल कर सकते हैं.

2019 में गिल ने किया था डेब्यू

शुभमन गिल ने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद से वह भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं. गिल ने अब तक 61 वनडे मैचों की 61 पारियों में 2953 रन बनाए हैं.

इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं गिल

वहीं शाई होप, फखर जमान और इमाम-उल-हक ने 67 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो शिखर धवन सबसे तेज 3000 ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने यह मुकाम 72वीं पारी में हासिल किया था. ऐसे में गिल धवन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकते हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैचपारी
हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका5957
शाई होपवेस्टइंडीज7267
फखर जमानपाकिस्तान6767
इमाम-उल-हकपाकिस्तान6867
बाबर आजमपाकिस्तान7068
विवियन रिचर्ड्सवेस्टइंडीज7469
गॉर्डन ग्रीनिजवेस्टइंडीज7272
गैरी कर्स्टनदक्षिण अफ्रीका7272
शिखर धवनभारत7372
जो रूटइंग्लैंड7772
जॉनी बेयरस्टोइंग्लैंड7972

धर्मशाला में रिकॉर्ड्स पर रहेंगी नजरें

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला वनडे मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है. एक तरफ शुभमन गिल सबसे तेज 3000 ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं, तो दूसरी ओर रोहित शर्मा और कुलदीप यादव भी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बेहद करीब खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को दो स्थान का हुआ फायदा, हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola