आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को दो स्थान का हुआ फायदा, हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज

Updated:
विज्ञापन

हैरी ब्रूक और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दो स्थान का फायदा हुआ है.

विज्ञापन

ICC Test Batting Ranking:आईसीसी ने बुधवार, 10 जून को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दो स्थान का फायदा हुआ है. वहीं टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. ब्रूक ने अपने साथी खिलाड़ी और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़कर पहले स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मुकाबले को इंग्लैंड ने 115 रन से जीता था. इस मुकाबले के बाद हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस पारी के साथ वो एक स्थान ऊपर आ गए. ब्रूक ने पहली बार दिसंबर 2024 में रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे थे. वहीं अब फिर से वो नंबर-1 बन गए हैं.

जो रूट को हुआ नुकसान

ताजा रैंकिंग में ट्रेविस हेड को भी फायदा हुआ है. हेड एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. जो रूट के लिए लॉर्ड्स टेस्ट अच्छा नहीं रहा था. दोनों पारियों में वह एक और आठ रन ही बना पाए थे. इसका उन्हें नुकसान हुआ है. रूट दो स्थान खिसकर पहले से सीधे तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

गिल को दो स्थान का हुआ फायदा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में शतक लगाया था. इस शतक की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर वह आठवें स्थान पर आ गए. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर है. श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान उपर चढ़कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं.

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन छठे स्थान पर हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा सातवें स्थान पर हैं. भारत के यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. श्रीलंका के दिनेश चांदीमल एक पायदान उपर चढ़कर दसवें स्थान पर चले गए हैं.

टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंग
1हैरी ब्रूकइंग्लैंड869
2ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया853
3जो रूटइंग्लैंड851
4स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया831
5कमिंदु मेंडिसश्रीलंका781
6केन विलियमसनन्यूजीलैंड780
7टेम्बा बावुमादक्षिण अफ्रीका775
8शुभमन गिलभारत743
9यशस्वी जायसवालभारत733
10दिनेश चांदीमलश्रीलंका717

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस में बड़ी टूट, सूर्या ने हार्दिक को किया अनफॉलो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola