MI vs SRH मैच में हो सकती है रोहित शर्मा की वापसी, जानें 'हिटमैन' का हेल्थ अपडेट

IPL 2026 के एम मैच के दौरान बैटिंग करते रोहित शर्मा.
MI vs SRH मुकाबले से पहले Rohit Sharma की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. हिटमैन की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जिससे Mumbai Indians की टीम को बड़ी मजबूती मिल सकती है. रोहित पिछले कुछ मैचों से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है.
MI vs SRH: IPL 2026 सीजन में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह थोड़ी राहत की खबर होगी कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और 29 अप्रैल को होने वाले एसआरएच बनाम एमआई मैच में खेल सकते हैं. 38 वर्षीय रोहित को यह चोट 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी. इसके बाद से वह अब तक एमआई के प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं.
टीम को खूब खली हिटमैन की कमी
रोहित की गैरमौजूदगी से एमआई की बल्लेबाजी में खालीपन आ गया है. वह पहले ही तीन मैच मिस कर चुके हैं, जनमें पीबीकेएस, जीटी और सीएसके के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं. एमआई प्रबंधन को उम्मीद है कि रोहित एसआरएच के खिलाफ मैच खेलेंगे. क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, ‘रोहित पूरी तरह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’ जिन मैचों में वह अनुपस्थित रहे हैं, उनमें मुंबई की बल्लेबाजी को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार को शामिल किया है, जिन्होंने अब तक सिर्फ 2 रन बनाए हैं.
दानिश मालेवाल को टीम में शामिल करने पर उठे सवाल
दरअसल, प्रबंधन ने मालेवाल के रूप में एक ऐसे बल्लेबाज को मौका देने का निर्णय लिया है, जिसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कोई अनुभव नहीं है, जो काफी हैरान करने वाला है. रोहित शर्मा ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, जहां उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए और कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लिया. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के बल्ले से नाकाम रहने के कारण रोहित शर्मा की मौजूदगी भी अहम होगी. कुछ ही दिन पहले, खराब बल्लेबाजी के चलते एमआई को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
एमआई से 7 में से केवल दो मैच जीते
सात मैचों के बाद, एमआई ने केवल दो मैच जीते हैं, जिससे आईपीएल 2026 प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की करना बेहद मुश्किल हो गया है. हालांकि, समस्या सिर्फ रोहित की गैरमौजूदगी की वजह से नहीं है, बल्कि कई अन्य कारणों का भी इसमें योगदान है. आईपीएल 2026 की नीलामी में कुछ गलत फैसलों और कुछ खराब चयन ने एमआई को जीत से दूर रखा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी और व्यक्तिगत फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय रही है और जल्द ही एक ऐसा तरीका निकालने की जरूरत है जिससे टीम को वापस पटरी पर लाया जा सके.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में
RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




