ePaper

IPL Winner CSK: रवींद्र जडेजा की धमाकेदार पारी के बाद विराट कोहली ने कही दिल छूने वाली बात, फैंस ने लिये मजे

Updated at : 30 May 2023 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Winner CSK: रवींद्र जडेजा की धमाकेदार पारी के बाद विराट कोहली ने कही दिल छूने वाली बात, फैंस ने लिये मजे

आइपीएल 2023 में सीएसके की जीत के बाद, RCB स्टार विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा और धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ''What a चैंपियन, जडेजा वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई..''

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीते दिनों ऐसा आईपीएल फाइनल मैंच खेला गया, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के लिए इस मैच में जीत के हीरो रवींद्र जडेजा बने. उन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन जड़ चेन्नई को ऐतिहासिक जीत दिलाई. अब विराट कोहली ने जडेजा और धोनी की जमकर तारीफ की है.

कोहली ने जडेजा और माही को लेकर कही ये बात

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें सीएसके की पूरी टीम देखने को मिली. क्रिकेटर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ”What a चैंपियन, जडेजा वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई..” जडेजा के लिए कोहली ने स्टार की इमोजी पोस्ट की है. कोहली के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आपको कब हम बधाई देंगे.. विराट जी, आप भी फाइनल्स में पहुंचाये”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”किंग कोहली हमेशा ही रॉक करते हैं”.

undefined
रवींद्र जडेजा बने जीत के हीरो

आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकले छक्के और चौके के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे वर्षाबाधित फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया .मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई. आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने चौका लगाया, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी . संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी ने आंखों में आई नमी को छिपाने के लिये आंखें बंद कर ली. बाद में वह जश्न मनाने के लिये टीम के बीच पहुंचे. आपको बता दें इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 में खिताब जीता था.

Also Read: साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन के हैं दोस्त.. एक ही स्कूल में करती थी पढ़ाई, यकीन नहीं होता तो देखें PHOTOS
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola