गंभीर और रोहित के बीच है मतभेद! चैंपियंस ट्रॉफी टीम में इस खिलाड़ी को शामिल करना चाहते थे कोच 

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर. इमेज- सोशल मीडिया (X)

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए15 सदस्यीय सक्वॉड की घोषणा करने के लिए रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर आए. कोच गौतम गंभीर इससे बाहर रहे. टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई तो कई खिलाड़ियों को शामिल न करने पर बवाल मचा हुआ है

विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने के लिए 12.30 बजे का समय निर्धारित किया गया था. लेकिन मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस दो घंटे की देरी से शुरू हुई. 15 सदस्यीय सक्वॉड की घोषणा करने के लिए रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर आए. कोच गौतम गंभीर इससे बाहर रहे. टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई तो कई खिलाड़ियों को शामिल न करने पर बवाल मचा हुआ है. संजू सैमसन को गौतम गंभीर टीम में शामिल करना चाहते थे, इसके साथ ही वे उपकप्तान के तौर पर शुभमन गिल को नहीं रखना चाहते थे. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर को राय को दरकिनार किया गया है. 

एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम के चयन के संबंध में दो बड़े फैसलों पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय को दरकिनार कर दिया गया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम की घोषणा से पहले गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच लंबी बैठक हुई. गंभीर चाहते थे कि हार्दिक पांड्या उप-कप्तान बनें, लेकिन रोहित और अगरकर ने शुभमन गिल के नाम पर जोर दिया. विवाद का दूसरा कारण विकेटकीपर स्लॉट था, जिसमें गंभीर संजू सैमसन को शामिल करने के पक्ष में थे. लेकिन रोहित और अगरकर के समर्थन के कारण अंततः ऋषभ पंत को चुना गया.

बुमराह के बैकअप के तौर पर हर्षित राणा चुने गए

भारतीय टीम में 3 तेज गेंदबाज को रखा गया है. जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को रखा गया है. जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में चोटिल हो गए थे और पीठ में ऐंठन के कारण सिडनी में दूसरी पारी में नहीं खेल पाए थे. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भी चुना गया है, लेकिन वे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उनके स्थान पर बैकअप के रूप में हर्षित राणा को रखा गया है, जिन्हें गौतम गंभीर की पसंद माना जाता है. अजीत अगरकर ने शनिवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए फिट नहीं हो पाएंगे, जिससे उन्हें हर्षित राणा को उनकी जगह लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “बुमराह को पांच सप्ताह तक मैदान से दूर रहने को कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा. हम शायद अगले एक या दो सप्ताह में उनकी फिटनेस के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे.” बुमराह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब में जुटे हुए हैं. 

Sanju Samson को भारतीय टीम शामिल न करने पर भड़के शशि थरूर, लेकिन इसके लिए कहीं खुद संजू तो जिम्मेदार नहीं!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी. जिसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में होगा. दूसरा ओडीआई 9 फरवरी को कटक और 12 फरवरी को तीसरा एकदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारत पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे के बाद पहला एकदिवसीय सीरीज खेलेगा. 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम जीत दर्ज कर आत्मविश्वास जरूर पाना चाहेगी. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा.

पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के जमाने का टूट गया रिकॉर्ड

भविष्य का कप्तान हैं Shubman Gill! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बने उपकप्तान, अजीत अगरकर की टिप्पणी ने किया इशारा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola