Sanju Samson को भारतीय टीम में शामिल न करने पर भड़के शशि थरूर, लेकिन इसके लिए कहीं खुद संजू तो जिम्मेदार नहीं!

Updated:
विज्ञापन

Asia Cup 2025: Sanju Samson

Sanju Samson: चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय टीम की घोषणा कल शनिवार को बीसीसीआई हेडक्वार्टर में घोषणा कर दी गई. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया. जिस पर शशि थरूर का नाराजगी भरा रिएक्शन आया. लेकिन केरल क्रिकेट एसोसिएशन की टिप्पणी उनके टीम से बाहर होने के पीछे कहानी कह रही है. 

विज्ञापन

Sanju Samson: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कल शनिवार को बीसीसीआई हेडक्वार्टर में घोषणा कर दी गई. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करके 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया. टीम में शमी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई. लेकिन शाम होते-होते चर्चा के मुख्य बिंदुओं में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आ गए. उनको टीम से बाहर करने पर कई तरह के रिएक्शन आए, जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता और संजू के गृह राज्य के सांसद शशि थरूर ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने इसे केरल क्रिकेट एसोसिएशन और संजू सैमसन की दुखद कहानी बता दिया. लेकिन केरल क्रिकेट एसोसिएशन की टिप्पणी उनके टीम से बाहर होने के पीछे कहानी कह रही है. 

शशि थरूर ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, “केरल क्रिकेट एसोसिएशन और संजू सैमसन की दुखद कहानी – खिलाड़ी ने SMAT और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के बीच प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने में असमर्थता के लिए केसीए को पहले ही पत्र लिखा था, और उसे तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया था. जिसके परिणामस्वरूप अब संजू को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. एक बल्लेबाज जिसका हजारे में उच्चतम स्कोर 212* है, जिसका भारत के लिए वनडे मैचों में औसत 56.66 है (जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में शतक भी शामिल है), उसका करियर क्रिकेट प्रशासकों के अहंकार के कारण बर्बाद हो रहा है. क्या यह केसीए के मालिकों को परेशान नहीं करता कि संजू को बाहर रखकर, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि केरल हजारे के क्वार्टर फाइनल तक भी न पहुँच पाए? इससे वह कहाँ पहुँच गया?

सैमसन ने आखिरी बार पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने दो शानदार शतक लगाए थे. उनके शानदार फॉर्म के कारण केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर उन्हें शामिल करने की मांग उठ रही थी. लेकिन जब टीम की घोषणी की गई तो उसमें संजू का नाम नहीं था. इसमें संजू का लापरवाह रवैया जिम्मेदार माना जा रहा है.  

केरल क्रिकेट एसोसिएशन की टिप्पणी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने सैमसन के रवैये की आलोचना करते हुए खुलासा किया कि बल्लेबाज ने एसोसिएशन को सिर्फ ‘एक लाइन के मैसेज’ के साथ अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया था. जॉर्ज ने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि सैमसन के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से उन्हें बाहर रखा गया था. उन्हें विजय हजारे टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने एक लाइन का मैसेज भेजा था जिसमें कहा गया था कि वह 30 सदस्यीय तैयारी शिविर के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हम सभी को लग रहा था कि वह टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि वह हमारे व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और उन्होंने SMAT सीजन में भी टीम की अगुआई की थी.”

जब मन करे तब नहीं आ सकते

केरल ने जब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी तब संजू ने कहा कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं. जयेश जॉर्ज ने आगे कहा, “चाहे संजू सैमसन हों या कोई और खिलाड़ी, केसीए की एक नीति है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि संजू को टीम में आने के लिए किसी कैंप की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या केरल की टीम ऐसी है कि वह तभी आकर प्रतिनिधित्व कर सकता है जब उसका मन करे? सैमसन भारतीय टीम में कैसे पहुंचे? यह केवल केसीए के माध्यम से हुआ. इसका मतलब यह नहीं है कि आप केवल तभी आते हैं जब आपका मन करता है, केरल की टीम के लिए आते हैं.”

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल हैं संजू

हालांकि संजू सैमसन को 22 फरवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी 20 आई श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है. वह ध्रुव जुरेल के साथ टीम में दो विकेटकीपरों में से एक हैं. श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है. दूसरा टी 20 आई 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, इसके बाद तीसरा 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होगा. चौथा गेम 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, शाकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

Also Read: बीसीसीआई नियम का समर्थन कर युवराज सिंह के पिता ने दिया विवादित बयान, बोले पत्नियों को…

Also Read: दो चोटिल-एक नियमित नहीं, ये कैसी टीम है? भारतीय स्क्वॉड में इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के आकाश चोपड़ा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola