भविष्य का कप्तान हैं Shubman Gill! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बने उपकप्तान, अजीत अगरकर की टिप्पणी ने किया इशारा

Updated:
विज्ञापन

Shubman Gill. Image: ICC/X

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कल शनिवार को कर दी गई. पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले ‘मिनी विश्वकप’ के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. ऐसा करके भारत ने अपने भविष्य के कप्तान का इशारा कर दिया है.

विज्ञापन

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कल शनिवार को कर दी गई. इस टीम में शमी, कुलदीप सहित श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की. पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले ‘मिनी विश्वकप’ के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. भारत इस पद के लिए काफी मशक्कत कर रहा है. लेकिन अजीत अगरकर ने इस फैसले का बचाव करते हुए करा कि वे निर्णय लेते समय भविष्य का ध्यान रखना चाहते हैं.  

अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “गिल पहले भी श्रीलंका दौरे पर उप-कप्तान रह चुके हैं. मैं इसमें बहुत ज्यादा अर्थ नहीं निकालना चाहता. ड्रेसिंग रूम से बहुत सारे फीडबैक आते हैं. हम अपने विकल्प हमेशा खुले रखना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “एक चुनौती यह है कि आजकल बहुत से खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं. लेकिन आप हमेशा ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहते हैं जिनमें नेतृत्व के गुण हों.” शुभमन गिल पहले इंडियन टी20 टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों के लिए यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया था. ऐसे में सबकी निगाहें इस पद पर टिकी थीं. 

भविष्य के कप्तान हो सकते हैं गिल

25 वर्षीय शुभमन गिल ने अब तक 47 ओडीआई मैचों में भारतीय टीम की ओर से शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने 58.20 की औसत से 2,328 रन बनाए हैं. गिल ने अपने कैरियर में 6 सेंचुरी और 13 फिफ्टी जड़ी हैं. गिल के पास टीम इंडिया की उपकप्तानी का भार मिला है, लेकिन वे आईपीएल में गुजरात फ्रेंचाइजी के नियमित कप्तान हैं. ऐसे में उन्हें अनुभवहीन नहीं माना जा सकता. 2022 में उनकी टीम ने आईपीएल खिताब उन्हीं की कप्तानी में जीता था. रोहित शर्मा का कैरियर अब ढलान पर है, ऐसे में गिल को यह पद दिया जाना भविष्य की तैयारी ही माना जा रहा है. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम प्रबंधन से 5 महीने का वक्त मांगा था और भविष्य के कप्तान को पूरा समर्थन करने का वादा किया था.  

‘भविष्य के कप्तान को पूरा समर्थन’, बीसीसीआई मीटिंग का बड़ा खुलासा, रोहित के जिम्मे टीम इंडिया बस इस दौरे तक 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

दो चोटिल-एक नियमित नहीं, ये कैसी टीम है? भारतीय स्क्वॉड में इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के आकाश चोपड़ा

Sanju Samson को भारतीय टीम शामिल न करने पर भड़के शशि थरूर, लेकिन इसके लिए कहीं खुद संजू तो जिम्मेदार नहीं!

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola