पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के जमाने का टूट गया रिकॉर्ड
साजिद खान और नोमान अली
PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मुल्तान में खेले गए इस मैच में दूसरे दिन 19 विकेट गिरे. यह पाकिस्तान में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है.
PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर समाप्त किया था. दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान 230 रन पर ढेर हो गया. 46 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद रिजवान (71) और साउद शकील (84) ने फिफ्टी जड़कर पाकिस्तान की पारी को जरूर संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. वहीं वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 137 रनों पर ही सिमट गया. उनके आखिर के तीन बल्लेबाज टॉप स्कोरर रहे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने फिर 3 विकेट गंवाकर 109 रन बनाए. यानी इस तरह एक दिन में ही कुल 19 विकेट गिरे.
पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतने विकेट गिरे हों. इससे पहले मुल्तान के ही मैदान पर 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 18 विकेट गिरे थे. यानी 23 साल बाद यह रिकॉर्ड टूट गया है. उस मैच में भी दूसरे दिन ही इतने विकेट गिरे थे.
पाकिस्तान में एक दिन के खेल में गिरने वाले सबसे ज़्यादा विकेट
19 – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान, 2025 (दूसरा दिन)*
18 – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, मुल्तान, 2003 (दूसरा दिन)
16 – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची, 1998 (तीसरा दिन)
16 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 (तीसरा दिन)
किन गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए
दूसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने 6 विकेट लिए. केविन सिंक्लेयर ने 2 विकेट लिए तो जोमेल वारिकन ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा केविन ने नोमान अली को रन आउट किया. वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी में पाकिस्तान की स्पिनर जोड़ी ने कहर ढाया. नोमान अली और साजिद खान ने मिलकर 9 विकेट लिए. साजिद खान ने 5 विकेट झटके तो नोमान ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि एक विकेट अबरार अहमद के हिस्से में आया. वेस्टइंडीज की पारी समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में कल दूसरे दिन ही 3 और विकेट गंवाए. दो विकेट वारिकन के हिस्से आए, तो वहीं कप्तान शान मसूद रन आउट हो गए.
पहले टेस्ट में अब तक की अपडेट
पहली पारी में 230 रन पर ऑलआउट होने के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 137 रन पर ढेर कर 97 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर 202 रन की लीड ले ली थी. तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर एक बार फिर वारिकन का तूफान आया है. उन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटक दिए. जबकि 1 विकेट गुडाकेश मोटी के हिस्से में आया. पाकिस्तान की पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई है. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251 रनों की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










