BCCI ने अनोखे अंदाज में बताया कोरोना वायरस से कैसे करें खुद का बचाव
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 5:43 PM
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से क्रिकेटरों के कई तसवीरें शेयर कर बताया है कि कोरोना से बचाव के लिए क्या करना है क्या नहीं.
नयी दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 649 हो गए और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है. कोरोना वायरस के संक्रमण की गति लगातार बढ़ती जा रही है. इसके चैन को तोड़ने के लिए भारत सरकार की ओर से 21 दिनों तक पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी है.
इस बीच कोरोना के बचाव के भी कई उपायों पर खबरें आ रही हैं. देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर भी लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई उपाय बता रहे हैं. बॉलीवुड स्टार से लेकर साहित्यकार भी लोगों को कोरोना से घबराने नहीं, बल्कि उससे बचने के उपाये बता रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई ने भी एक अनोखे अंदाज में कोरोना से बचाव के उपाय बताया है. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से क्रिकेटरों के कई तसवीरें शेयर कर बताया है कि कोरोना से बचाव के लिए क्या करना है क्या नहीं.
बीसीसीआई की ओर से जो तसवीरें शेयर की गयी हैं, काफी मजेदार भी हैं. तसवीरों में टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धौनी की भी तसवीर बीसीसीआई ने शेयर की है. आपको याद होगा धौनी की तसवीर शेयर नहीं करने को लेकर बीसीसीआई की सोशल मीडिया में खुद आलोचना हुई थी.
गौरतलब है कि मंत्रालय ने बताया कि 649 कुल मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कोरोना वायरस के सबसे अधिक 124 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जिनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं. इसके बाद केरल में 118 मामले दर्ज हुए जिनमें आठ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
How to battle Coronavirus – A friendly Guide😎 pic.twitter.com/wbtpSMte6t
— BCCI (@BCCI) March 26, 2020
✅ Stay indoors 🏠
— BCCI (@BCCI) March 26, 2020
❌ DO NOT venture out pic.twitter.com/9AXCrOIeLG
Help with household chores 🙌 pic.twitter.com/BJApOZ99Fu
— BCCI (@BCCI) March 26, 2020
Pass on important information to everyone🗣️ pic.twitter.com/AqghBblgif
— BCCI (@BCCI) March 26, 2020
If you HAVE to get out, maintain distance ⬅️➡️ pic.twitter.com/0EVcwlGntX
— BCCI (@BCCI) March 26, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










