मनोज तिवारी ने धौनी को बताया करिश्माई खिलाड़ी

मुंबई : बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की पारी को लय प्रदान करने के लिए करिश्माई महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की जिससे टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में निर्णायक नतीजा हासिल करने में सफल रही. धौनी ने 40 रन की पारी के दौरान पांच […]
मुंबई : बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की पारी को लय प्रदान करने के लिए करिश्माई महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की जिससे टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में निर्णायक नतीजा हासिल करने में सफल रही. धौनी ने 40 रन की पारी के दौरान पांच छक्के जड़े जिससे सुपरजाइंट की टीम चार विकेट पर 162 रन बनाने में सफल रही. सुपरजाइंट ने इस तरह 20 रन की जीत से आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया.
तिवारी ने अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 48 गेंद में 58 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम दो ओवरों में लय बदल गयी. हम 18वें ओवर तक रन जुटाने में जूझ रहे थे लेकिन 19वें और 20वें ओर में माही भाई ने कुछ लाजवाब शाट खेले. बुमराह के खिलाफ इन शाट को खेलना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि वह कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. ” तिवारी ने धौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी भी की. उन्होंने कहा, ‘‘वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ इतनी आसानी से शाट लगाते हैं. अहम ओवरों में लगे उन छक्कों ने हमें अच्छा स्कोर बनाने में मदद की. ”
तिवारी ने कहा कि कप्तान स्टीव स्मिथ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन्हें और अजिंक्य रहाणे को स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान बताया कि 160 रन का स्कोर हासिल किया जा सका है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने योजना का शानदार तरीके से कार्यान्वयन किया. विपक्षी टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खाये और इसके बाद हमने मुड़कर नहीं देखा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




