हसन अली मैदान पर हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर गए बाहर; लौटते ही बरपाया कहर

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 16 May 2026 6:08 PM

विज्ञापन

स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते हसन अली (फोटो-सोशल मीडिया)

हसन अली सिलहट टेस्ट में अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान चोटिल हो गए. दर्द के चलते उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया, लेकिन कुछ ओवर बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए फिर से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

Hasan Ali: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बुरी तरह से चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर आई. हसन अली ने दोबारा मैदान पर वापसी की और गेंदबाजी करते नजर आई.

दरअसल, यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 8वें ओवर के दौरान घटी. हसन अली इस मैच में अपना पहला ओवर लेकर आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद तंजीद हसन तमीम को डाली. जिसको तमीम ने सामने की तरफ खेला. हसन ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान उनका बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़े. इस दौरान उनका सिर जमीन पर काफी तेजी से लगा, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे. जिसके बाद हसन काफी देर तक अपना सिर पकड़ कर बैठे रहे. उसके बाद हसन अली को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया.

19वें ओवर में हसन अली ने फिर से की गेंदबाजी

चोट के उबरकर हसन अली ने 16वें ओवर में मैदान पर वापसी कर ली. उसके बाद 19वें ओवर में उन्होंने दोबार गेंदबाजी की कमान संभाली. जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. इससे यह भी पता चल गया कि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी. चोट से वापसी करते हुए हसन अली ने 2 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए हैं. बाबर आजम फिट होने के बाद टीम में लौट आए हैं. वहीं, खुर्रम शहजाद और साजिद खान को भी टीम में शामिल किया है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था. अपनी घरेलू सरजमीं पर यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत थी.

बांग्लादेश की पारी 278 रनों पर सिमटी

मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले मोहम्मद अब्बास का शिकार बने. इसके बाद तंजीद हसन तमीम 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल हक 41 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, लिटन दास ने एक छोर को पारी को संभालने की कोशिश की और शतक भी जड़ा. लेकिन पूरी टीम 278 रनों पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के फाइनल में शामिल होंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी? प्रधानमंत्री से मांगी इजाजत

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola