लिटन दास का शतक, बांग्लादेश की पहली पारी 278 रनों पर सिमटी; पाकिस्तान 21/0

Updated:
विज्ञापन

शतक लगाने के बाद लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश 278 रनों पर सिमट गई. दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए.

विज्ञापन

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश की टीम 278 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. वहीं पहले दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बनाए.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गिरा. महमदुल हसन जॉय बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुछ अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे. बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे.

लिटन दास की शतकीय पारी

बांग्लादेश ने 116 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिया. हालांकि, नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने मोर्चा संभाला. दास ने पारी को संभालते हुए अपना शतक बनाया और टीम को 278 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लिटन दास 159 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 16 चौके की मदद से 126 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का कहर

वहीं उसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 29 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे. तंजिद हसन ने 26, मुशफिकुर रहीम ने 23 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए. बांग्लादेश की पारी 77 ओवरों में सिमटी. पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने 4, मोहम्मद अब्बास ने 3, हसन अली ने 2 और साजिद खान ने 1 विकेट लिए. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे. अब्दुल्लाह फजल 8 और अजान अवैस 13 रन पर नाबाद थे.

यह भी पढ़ें: हसन अली मैदान पर हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर गए बाहर; लौटते ही बरपाया कहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola