एक विकेटकीपर के तौर पर दुनिया में धौनी का कोई जवाब नहीं : एमएसके प्रसाद

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने आज कहा कि वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं.35 बरस के धौनी की जगह भविष्य में भारतीय टीम में लेने के लिए 19 वर्ष के रिषभ पंत प्रबल दावेदार […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने आज कहा कि वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं.35 बरस के धौनी की जगह भविष्य में भारतीय टीम में लेने के लिए 19 वर्ष के रिषभ पंत प्रबल दावेदार है. उन्हें भविष्य की उम्मीद के रुप में देखा जा रहा है जो धौनी के संन्यास लेने के बाद टीम का हिस्सा होंगे. बतौर बल्लेबाज धौनी के खराब फार्म के बारे में पूछने पर प्रसाद ने कहा कि चयनकर्ताओं को उन पर भरोसा है.
प्रसाद ने कहा कि धौनी की विकेटकीपिंग की बजाय लोग सिर्फ उसकी बल्लेबाजी पर बात करते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ बहुत लोगों को पता ही नहीं है कि पिछले 10 -12 साल में धौनी का विकेट के पीछे प्रदर्शन कभी खराब नहीं रहा. हम हमेशा उसे बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं लेकिन विकेटकीपिंग पर फोकस नहीं करते. वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




