धौनी ने आईपीएल में खेली तूफानी पारी, फैन्स बोले, ''जाग गया बूढ़ा शेर''

पुणे : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में पुणे टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को हुए मैच में धमाकेदार पारी खेली और अपने तेजतर्रार अर्धशतक की बदौलत अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को जीत दिलायी. पुणे ने कल सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराया जिसमें धौनी […]
पुणे : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में पुणे टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को हुए मैच में धमाकेदार पारी खेली और अपने तेजतर्रार अर्धशतक की बदौलत अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को जीत दिलायी. पुणे ने कल सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराया जिसमें धौनी की भूमिका अहम रही है.
धौनी ने कल के मैच में अपने आईपीएल कैरियर का दूसरा अर्धशतक जमाया. उन्होंने 34 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली. उन्होंने सिद्धार्थ कौल की पारी की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 179 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिलाई. धौनी ने मनोज तिवारी (आठ गेंद में नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 3.5 ओवर में 58 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित की.
Ms Dhoni does what he's done with so much confidence over the years. What a champion knock. Great to watch 💪
— Virat Kohli (@imVkohli) April 22, 2017
The sleeping lion is awake. Never put a great man down. Dhoni is,was and always will be a class act.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 22, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




