विराट कोहली ने दिया शाहिद अफरीदी को अनोखा तोहफा...

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक दुरियां कितनी भी बढ़ जाएं लेकिन दोनों देशों के बीच खिलाडियों की दोस्ती की चर्चा हमेशा रहती है. भारत-पाक क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ दोस्ती की मिशाल कई बार दे चुके हैं. इसबार भी टीम इंडिया के खिलाडियों ने इसका परिचय दिया […]
नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक दुरियां कितनी भी बढ़ जाएं लेकिन दोनों देशों के बीच खिलाडियों की दोस्ती की चर्चा हमेशा रहती है. भारत-पाक क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ दोस्ती की मिशाल कई बार दे चुके हैं. इसबार भी टीम इंडिया के खिलाडियों ने इसका परिचय दिया है.
इस समय सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है. इस तसवीर में विराट कोहली की जर्सी (18 नंबर) पर टीम इंडिया के खिलाडियों का हस्ताक्षर दिख रहा है. दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी जर्सी साथी खिलाडियों के हस्ताक्षर के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धमाकेदार खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को सम्मान देते हुए तोहफा दिया है. गौरतलब हो कि शाहिद अफरीदी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
भारत के साथ क्रिकेट नहीं खेलने से पाकिस्तान को हुआ 20 करोड़ डालर का नुकसान
Virat Kohli's shirt, signed by Indian team, for Shahid Afridi, with a message "always a pleasure playing against you." pic.twitter.com/KexlCjTNeZ
— Faizan Lakhani (@faizanlakhani) April 15, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




