IPL में 14 अप्रैल को वापसी कर सकते हैं विराट

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये है कि वह चोट से उबरने के बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच में वापसी कर सकते हैं. कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह जिम में पसीना बहा […]
नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये है कि वह चोट से उबरने के बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच में वापसी कर सकते हैं. कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह जिम में पसीना बहा रहे हैं.
उन्हें भारोत्तोलन का क्लीन एवं जर्क ड्रिल करते हुए दिखाया गया है. जिस तरह से वह आराम से भार उठा रहे हैं उसे संकेत मिलता है कि वह धीरे धीरे पूर्ण फिटनेस हासिल कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है, ‘‘मैदान पर लौटने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. अब लगभग वापसी के लिए तैयार हूं? 14 अप्रैल?”
कोहली ने अपनी पोस्ट पर हालांकि सवालिया निशान भी लगाये हैं जिसका मतलब है कि उनकी वापसी शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रांची में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय कोहली का कंधा चोटिल हो गया था. इस वजह से वह धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




