आईसीसी टेस्ट ताजा रैंकिंग : राहुल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर, कोहली को स्‍थान का नुकसान

Updated at : 30 Mar 2017 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी टेस्ट ताजा रैंकिंग : राहुल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर, कोहली को स्‍थान का नुकसान

दुबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में चौथे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ताजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. कर्नाटक के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज की रैंकिंग श्रृंखला से पहले 57वीं थी लेकिन […]

विज्ञापन

दुबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में चौथे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ताजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.

कर्नाटक के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज की रैंकिंग श्रृंखला से पहले 57वीं थी लेकिन चार टेस्ट मैचों में 64, 10, 90, 51, 67, 60 और नाबाद 51 के स्कोर के बाद उन्होंने 46 पायदान की छलांग लगाई. राहुल अब चेतेश्वर पुजारा (4) और विराट कोहली (5) के बाद भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं. पुजारा और कोहली को क्रमश: दो और एक पायदान का नुकसान हुआ है.

अजिंक्य रहाणे तीन पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर है जबकि मुरली विजय चार पायदान गिरकर 34वें स्थान पर आ गए. गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन शीर्ष दो स्थानों पर हैं जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग पर पहुंच गए. यादव ने चौथे टेस्ट में कुल पांच विकेट लिये. हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा अब अश्विन की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं.
जडेजा ने धर्मशाला में चार विकेट लिये और 63 रन बनाये. उन्हें प्लेयर आफ द सीरिज भी चुना गया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बने हुए हैं और दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन उनसे 61 अंक पीछे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola