ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अब दोस्त नहीं : कोहली
Updated at : 29 Mar 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

धर्मशाला : मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में मैदान के भीतर और बाहर निशाना बनाये गए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि अब वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपना दोस्त नहीं मानते. ‘डीआरएस ब्रेन फेड’ प्रकरण के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को लगभग धोखेबाज कह डाला था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा और […]
विज्ञापन
धर्मशाला : मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में मैदान के भीतर और बाहर निशाना बनाये गए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि अब वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपना दोस्त नहीं मानते.
‘डीआरएस ब्रेन फेड’ प्रकरण के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को लगभग धोखेबाज कह डाला था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों के साथ उनके मीडिया ने भी भारतीय कप्तान को निशाना बनाया. यहां तक कि उनकी तुलना अमेरिका के विवादित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की गई.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने ताना कसते हुए रेडियो पर कहा कि कोहली को शायद ‘सॉरी’ शब्द की स्पेलिंग नहीं पता. यह पूछने पर कि क्या वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी भी दोस्त मानते हैं , कोहली ने कहा ,‘‘ नहीं. अब हालात बदल गए हैं. बिल्कुल बदल गए हैं. जैसे कि मैंने कहा कि तनाव के दौरान आप प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित किया.” उन्होंने कहा ,‘‘ पहले टेस्ट से पूर्व मैने जो कहा, मुझे गलत साबित कर दिया गया और अब मैं दोबारा वह नहीं कहूंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




