6 साल में पहली बार टीम से बाहर हुए विराट कोहली

Updated at : 25 Mar 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
6 साल में पहली बार टीम से बाहर हुए विराट कोहली

धर्मशाला : भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद कुछ समय के लिये भारतीय अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये थे लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक लगातार 54 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वापसी के बाद 6 साल में ऐसा पहली बार […]

विज्ञापन

धर्मशाला : भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद कुछ समय के लिये भारतीय अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये थे लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक लगातार 54 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

वापसी के बाद 6 साल में ऐसा पहली बार है कि विराट कोहली टेस्‍ट टीम से बाहर हैं. दरअसल उन्‍हें रांची टेस्‍ट के दौरान कंधे पर चोट लगी थी. मैच आरंभ होने से पहले कोहली का आज फिटनेस परीक्षण हुआ जिसके बाद फैसला लिया गया और उन्‍हें आराम दिया गया. उनकी जगह टीम की कप्तानी अजिंक्‍य रहाणे को सौंपा गया है.

उन्होंने कल ही साफ कर दिया था कि वह शत प्रतिशत फिट होने की स्थिति में ही खेलेंगे. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क किंग्सटन में पदार्पण किया था. इस दौरे तीन मैचों की पांच पारियों में उन्होंने 15.20 की औसत से 76 रन बनाये थे. उन्हें उसके तुरंत बाद इंग्लैंड दौरे के लिये टीम में चुना तो गया लेकिन वह चार मैचों में से किसी में भी नहीं खेल पाये. यही नहीं वेस्टइंडीज की टीम जब वर्ष 2011 के आखिर में भारत दौरे पर आयी तब कोहली पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे.

उन्होंने आखिर में मुंबई में 22 नवंबर 2011 से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की तथा 52 और 63 रन की दो अर्धशतकीय पारियां खेली. इसके बाद दिल्ली के इस बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तब से वह लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं.

कोहली अब तक लगातार 54 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 51.40 की औसत से 4421 रन बनाये हैं. उन्होंने अपने सभी 16 शतक और 14 अर्धशतक टीम में वापसी के बाद ही लगाये हैं. भारत की तरफ से लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का रिकार्ड सुनील गावस्कर (106 मैच) के नाम पर है और कोहली उन 11 भारतीय खिलाडियों में शामिल हैं जिन्होंने 50 या इससे अधिक टेस्ट मैच लगातार खेले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola