कोहली के धर्मशाला टेस्ट में खेलने पर संशय, कवर के तौर पर अय्यर टीम में शामिल

धर्मशाला : कप्तान विराट कोहली ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट से पहले नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास नहीं किया. अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कोहली के खेलने पर भी संशय बन गया है. इसलिए कवर के तौर पर चौथे टेस्ट के लिये श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में […]
धर्मशाला : कप्तान विराट कोहली ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट से पहले नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास नहीं किया. अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कोहली के खेलने पर भी संशय बन गया है. इसलिए कवर के तौर पर चौथे टेस्ट के लिये श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. यह भी खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी नहीं होगी क्योंकि फिजियो पैट्रिक फरहार्ट अभी भी उनकी फिटनेस परख रहे हैं.
कोहली को रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. ऐसी अटकलें थी कि वह ब्रेक लेंगे लेकिन वह तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के लिये उतरे हालांकि ज्यादा रन नहीं बना सके. कोहली मैदान पर मौजूद थे. उनके दाहिने कंधे पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने वार्म अप किया लेकिन अभ्यास नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




