कोहली के कोच पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका की पूजा की

रजरप्पा : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजीव चौधरी ने कहा कि रांची में टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली को मामूली चोट आयी है. चिकित्सकों ने उन्हें 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है. विराट शीघ्र ही फिट होकर चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में अपना योगदान […]
रजरप्पा : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजीव चौधरी ने कहा कि रांची में टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली को मामूली चोट आयी है. चिकित्सकों ने उन्हें 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है. विराट शीघ्र ही फिट होकर चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में अपना योगदान देंगे. उक्त बातें विराट कोहली के कोच रजरप्पा मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही.
उन्होंने कहा कि रांची में चोट के कारण वे अपना जलवा नहीं दिखा पाये. जिससे यहां के प्रशंसकों में मायूसी है. लेकिन विराट दूसरे मैच में इसका भरपायी करेंगे. उन्होंने रजरप्पा मंदिर पर कहा कि यह मंदिर काफी प्राचीन है. इस मंदिर की प्रसिद्धी काफी सुनी थी. यहां आ कर सच में मां छिन्नमस्तिके देवी का दर्शन अद्भूत रहा. यहां दो नदियों का मिलन भी काफी मनोरम दृश्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




