कंधे में चोट के बाद आज भी फील्डिंग के लिए नहीं उतरे विराट कोहली

Updated at : 17 Mar 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
कंधे में चोट के बाद आज भी फील्डिंग के लिए नहीं उतरे विराट कोहली

रांची : कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे जिसके बाद उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की. कोहली को हालांकि दिन के खेल की शुरुआत से पहले टीम के साथियों के साथ वार्म अप […]

विज्ञापन

रांची : कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे जिसके बाद उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की. कोहली को हालांकि दिन के खेल की शुरुआत से पहले टीम के साथियों के साथ वार्म अप करते हुए देखा गया और उन्होंने कोच अनिल कुंबले और चयनकर्ता देवांग गांधी के साथ लंबी चर्चा की.

कोहली ने हल्का अभ्यास किया लेकिन अधिकांश समय उन्हें कोच के साथ बातचीत करते हुए ही देखा गया. आस्ट्रेलिया ने कल जब 39 . 1 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाए थे तब मिड आन बाउंड्री पर पीटर हैंड्सकोंब के शाट को चौके से रोकने के प्रयास में उनके कंधे में चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

बाद में स्कैन में खिंचाव का खुलासा हुआ था लेकिन बीसीसीआई के बयान के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है और वह उपचार जारी रखेंगे जिसके कारण बाकी मैच में हिस्सा लेने में मदद मिलेगी. मैदान से बाहर रहने के बावजूद हालांकि कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर पाएंगे क्योंकि उनकी चोट ‘बाहरी’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola