आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान, अश्विन टॉप ऑलराउंडर

Updated at : 14 Mar 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान, अश्विन टॉप ऑलराउंडर

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर वापसी की और गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. कोहली (847 अंक) ने अब तक […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर वापसी की और गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा.

कोहली (847 अंक) ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में शून्य, 13, 12 और 15 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 130 रन की पारी की बदौलत जो रुट और विराट कोहली को पीछे छोड़ा. विलियमसन के अब 869 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर मौजूद जो रुट (848) से 21 अंक आगे और शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (936) से 67 अंक पीछे हैं.
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बरकरार हैं. गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं है. अश्विन और रविंद्र जडेजा शीर्ष पर बने हुए हैं. इस बीच ऑलराउंडरों की सूची में अश्विन ने साकिब अल हसन को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया. अश्विन के 434 अंक हैं जो साकिब (403) से 31 अधिक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola