रांची टेस्ट : विराट नहीं चुनेंगे पसंदीदा पिच, अधिकारी तय करेंगे किस पर होगा मैच

रांची : झारखंड क्रिकेट संघ मैदान के पिच क्यूरेटर ने उन बातों को नकार दिया है, जिनमें यह कहा गया था कि रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाले तीसरे टेस्ट के लिए विराट कोहली को पिच चुनने का विकल्प मिला है. पिच क्यूरेटर एसबी सिंह ने कहा कि यह सही है कि हमने तीन पिच […]
रांची : झारखंड क्रिकेट संघ मैदान के पिच क्यूरेटर ने उन बातों को नकार दिया है, जिनमें यह कहा गया था कि रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाले तीसरे टेस्ट के लिए विराट कोहली को पिच चुनने का विकल्प मिला है. पिच क्यूरेटर एसबी सिंह ने कहा कि यह सही है कि हमने तीन पिच बनायी है, जो नंबर 4, 5 और 7 है, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि कोहली को मैच के लिए पिच चुनने का विकल्प मिला है.
जेएससीए के देबाशीष चक्रवर्ती ने भी पिच क्यूरेटर की बात पर सहमति जतायी और कहा कि तीन पिचें जरूर बनायी गयी हैं, लेकिन मैच किस पर होगा, यह मैच अधिकारियों को तय करना है. उन्होंने आगे कहा कि यहां पहला टेस्ट मैच हो रहा है, इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पिच पांचों दिन अच्छी चले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




