कोहली के समर्थन में उतरा बीसीसीआई, आईसीसी से हस्तक्षेप का आग्रह किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2017 6:00 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आज भारतीय कप्तान विराट कोहली से समर्थन में उतर आया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से आग्रह किया कि वह दूसरे टेस्ट में डीआरएस रैफरल पर ‘भूलवश’ ड्रेसिंग से सलाह मांगने के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के मामले पर गौर करे. इस विवाद पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आज भारतीय कप्तान विराट कोहली से समर्थन में उतर आया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से आग्रह किया कि वह दूसरे टेस्ट में डीआरएस रैफरल पर ‘भूलवश’ ड्रेसिंग से सलाह मांगने के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के मामले पर गौर करे.
इस विवाद पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया उस समय आई है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को गलत करार दिया है. बीसीसीआई ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चर्चा करने और पूरे प्रकरण का वीडियो रीप्ले देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम और उसके कप्तान विराट कोहली के साथ है.” बोर्ड ने कहा, ‘‘विराट कोहली परिपक्व और अनुभवी क्रिकेटर है और मैदान पर उनका बर्ताव बेजोड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










