आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हीली ने छींटाकशी के लिए कोहली को फटकारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 12:15 PM
मेलबर्न : दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने कहा है कि दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार छींटाकशी के कारण उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए सम्मान खो दिया है लेकिन आस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व क्रिकेटर साइनम कैटिच ने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी. हीली ने कहा कि कोहली ने आस्ट्रेलिया […]
मेलबर्न : दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने कहा है कि दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार छींटाकशी के कारण उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए सम्मान खो दिया है लेकिन आस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व क्रिकेटर साइनम कैटिच ने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी.
मुझे लगता है कि कमियां दिखने लगी हैं (कोहली में)” कैटिच ने हालांकि कहा कि कोहली और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्टीव स्मिथ ने महत्वपूर्ण टेस्ट में तनाव की स्थिति का काफी अच्छी तरह सामना किया है. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने एबीसी के ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों इससे काफी अच्छी तरह निपटे. आप देख सकते हैं कि काफी भावनाएं जुडी थी, भारत विकेट चटकाने के लिए बेताब था. उन्हें पता है कि स्टीव स्मिथ का विकेट काफी महत्वपूर्ण है.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ भी इससे काफी अच्छी तरह निपटा, वह हंस रहा था. उसने इशांत का मजाकिया पहलू दिखाया और इशांत ने उसका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










