‘माइंडगेम'' खेलने में आस्ट्रेलिया माहिर, लेकिन हम अपना खेल खेलेंगे : कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 3:44 PM
बेंगलुरु : ‘श्रृंखला के शुरुआती मैच में बुरी तरह हारने से भारत अब दबाव में होगा’, आस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी स्टीव स्मिथ की इस टिप्पणी को खारिज करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह और उनकी टीम पूरी तरह से सहज है. स्मिथ ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर मीडिया से […]
बेंगलुरु : ‘श्रृंखला के शुरुआती मैच में बुरी तरह हारने से भारत अब दबाव में होगा’, आस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी स्टीव स्मिथ की इस टिप्पणी को खारिज करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह और उनकी टीम पूरी तरह से सहज है. स्मिथ ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे श्रृंखला अपने नाम करने से महज एक जीत दूर है और मेजबान टीम दबाव में होगी क्योंकि वह पिछड़ रही है.
स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे थोडा दबाव महसूस कर रहे होंगे. निश्चित रुप से इस श्रृंखला के शुरु होने से पहले हम यही सुन रहे थे कि वे 4-0 से जीतेंगे. इसलिए वे एक मैच से पिछड़ रहे हैं और उन्हें वापसी की जरुरत है. हम बोर्डर-गावस्कर ट्राफी हासिल करने से महज एक जीत दूर हैं. यहां चीजें काफी तेजी से बदल सकती हैं. इसलिये हम इसे हासिल करने से एक या दो सत्र दूर हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि वे थोडा दबाव महसूस करेंगे. ‘ जब स्मिथ की टिप्पणी के बारे में कोहली से पूछा गया तो उन्होंने इस ‘माइंडगेम’ बताते हुए हंसते हुए खारिज कर दिया.
कोहली ने कहा, ‘‘मैं? बतौर टीम? क्या मैं दबाव में दिख रहा हूं? मैं पूरी तरह से सहज हूं. मैं खुश हूं. मैं मुस्कुरा रहा हूं. सही है, ये उनके विचार हैं. मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया क्या कह रहा है और कैसी तैयारी कर रहा है, इसके बारे में सोचने के बजाय हमें सिर्फ अपने कौशल पर ध्यान लगाने की जरुरत है. मैं जानता हूं कि प्रेस कांफ्रेंस में इस तरह के मांइड गेम खेलने में वे काफी अच्छे हैं. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हम वैसा ही क्रिकेट खेलेंगे जैसा हम पिछले दो साल में खेल रहे हैं और चौथे मैच के बाद देखते हैं कि सीरीज का परिणाम क्या होता है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










