वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुने गये कोहली

नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को 10वें सालाना इएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कप्तान’ चुना गया. कोहली ने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए पिछले साल 12 टेस्ट में से नौ में जीत दिलायी. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 198 गेंद में 258 रन […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को 10वें सालाना इएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कप्तान’ चुना गया. कोहली ने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए पिछले साल 12 टेस्ट में से नौ में जीत दिलायी. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 198 गेंद में 258 रन की शानदार पारी के लिये टेस्ट में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन’ करने का पुरस्कार जीता.
स्टोक्स के साथी स्टुअर्ट ब्राड के तीसरे टेस्ट में 17 रन देकर छह विकेट चटकाने वाले प्रदर्शन ने इंग्लैंड के लिये सीरीज में जीत सुनिश्चित की जिसकी बदौलत उन्हें लगातार दूसरे साल ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज’ चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




