हार के बाद भी कोहली, अश्विन की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2017 3:34 PM
दुबई : कप्तान विराट कोहली आज यहां जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान के साथ भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं जबकि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. कल पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने वाली भारतीय […]
दुबई : कप्तान विराट कोहली आज यहां जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान के साथ भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं जबकि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है.
कल पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम की रैंकिंग पर इस हार का असर नहीं पड़ा है. मैच में 64 और 10 रन की पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल करियर की सर्वश्रेष्ठ 46वीं रैंकिंग पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों में स्टीव ओकीफी, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशा को काफी फायदा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










