जिम्मेदारियों से विराट कोहली के खेल में और निखार आया : हरभजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2017 9:37 PM
पुणे : दिग्गज आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आज गंभीर क्रिकेटर करार देते हुए कहा कि जिम्मेदारियों से उनके खेल में निखार आया है. हरभजन ने ‘स्पोरटेल’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘विराट बेहद गंभीर क्रिकेटर है. उसे जिम्मेदारियां लेना पसंद है और वह टीम के अन्य खिलाडियों से भी यही […]
पुणे : दिग्गज आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आज गंभीर क्रिकेटर करार देते हुए कहा कि जिम्मेदारियों से उनके खेल में निखार आया है. हरभजन ने ‘स्पोरटेल’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘विराट बेहद गंभीर क्रिकेटर है. उसे जिम्मेदारियां लेना पसंद है और वह टीम के अन्य खिलाडियों से भी यही उम्मीद करता है.
इससे वास्तव में टीम को फायदा मिलता है और टीम उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती है. ” सचिन तेंदुलकर और कोहली के बीच तुलना के बारे में हरभजन ने कहा कि वे दोनों अलग युगों में खेले हैं और उन्होंने अलग तरह के गेंदबाजों का सामना किया है इसलिए तुलना अनुचित होगी. उन्होंने कहा, ‘‘तब भी मैं सचिन तेंदुलकर को कोहली से उपर रखूंगा क्योंकि उन्होंने जिन गेंदबाजों का सामना किया वे आज की तुलना में बेहतर थे. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










