विराट कोहली की ब्रॉन्ड वैल्यू छह सौ करोड़ के पार
Updated at : 18 Feb 2017 3:10 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा सिर्फ ग्राउंड पर ही नहीं दिखता बल्कि ग्राउंड से बाहर भी उनकी तूती बोलती है. एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘डफ एंड फेलप्स ’ के अनुसार विराट कोहली की ब्रॉन्ड वैल्यू अब छह सौ करोड़ को पार कर गयी है. डफ एंड फेलप्स के अनुसार कोहली की ब्रॉन्ड […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा सिर्फ ग्राउंड पर ही नहीं दिखता बल्कि ग्राउंड से बाहर भी उनकी तूती बोलती है. एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘डफ एंड फेलप्स ’ के अनुसार विराट कोहली की ब्रॉन्ड वैल्यू अब छह सौ करोड़ को पार कर गयी है.
डफ एंड फेलप्स के अनुसार कोहली की ब्रॉन्ड वैल्यू 92 मिलियन डालर यानी 617 करोड़ है. कोहली से ज्यादा ब्रॉन्ड वैल्यू सिर्फ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की है.
कोहली के ब्रॉन्ड वैल्यू में लगभग 25 प्रतिशत का वृद्धि हुई है. वे अभी शानदार फॉर्म में हैं. कोहली ने पिछले दिनों चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ा है. वे टीम इंडिया के तीनों फॉरमेट के कप्तान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




