डीआरएस से अंपायर 98.5 प्रतिशत सही फैसले लेने में कामयाब रहे : आईसीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बताया है कि डीआरएस से अंपायर 98.5 प्रतिशत सही फैसले लेने में कामयाब रहे हैं. रिचर्डसन ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लेख में कहा ,‘‘ मुझे अपने मैच अधिकारियों की पैनल पर फख्र है. हम डीआरएस के बाद 98.5 प्रतिशत सही फैसले लेने में […]

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बताया है कि डीआरएस से अंपायर 98.5 प्रतिशत सही फैसले लेने में कामयाब रहे हैं. रिचर्डसन ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लेख में कहा ,‘‘ मुझे अपने मैच अधिकारियों की पैनल पर फख्र है. हम डीआरएस के बाद 98.5 प्रतिशत सही फैसले लेने में कामयाब रहे जबकि यह प्रतिशत पहले 94 था.”

उन्होंने कहा कि इस साल की पहली छमाही में फिर बात की जायेगी कि क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने के लिये क्या रणनीति बनाई जाये. उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक खेलों में भागीदारी को लेकर हमें क्रिकेट की रणनीति बनानी होगी. हम इस साल की पहली छमाही में इस पर बात करेंगे. अगर हमारे सदस्य राजी हो गए तो इस पर आगे बढ़ा जायेगा.”

रिचर्डसन ने यह भी कहा कि खेल की अखंडता बनाये रखना आईसीसी का मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा ,‘‘ आईसीसी का मुख्य लक्ष्य क्रिकेट को पाक साफ बनाये रखना है. हमें क्रिकेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक लडाई की अगुवाई करनी है. हम 2017 में इसके तहत खिलाडियों के खून के नमूनों की जांच शुरू करेंगे ताकि खेल को डोपमुक्त रखा जा सके.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola