ज्यादा टेस्ट खेलने से बेहतर होगा बांग्लादेश का प्रदर्शन : कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2017 4:23 PM

विज्ञापन

हैदराबाद : किसी भी विरोधी टीम को हलके में नहीं लेने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में बडी टीम बन सकता है अगर उसे इस प्रारुप में अधिक खेलने का मौका मिले. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे टेस्ट से पहले कहा ,‘‘ उनके […]

विज्ञापन

हैदराबाद : किसी भी विरोधी टीम को हलके में नहीं लेने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में बडी टीम बन सकता है अगर उसे इस प्रारुप में अधिक खेलने का मौका मिले.

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे टेस्ट से पहले कहा ,‘‘ उनके पास कौशल की कमी नहीं लेकिन अनुभव पाने के लिये पर्याप्त मैच नहीं खेले हैं. इतने सारे वनडे खेलकर वे अच्छी वनडे टीम बन गए हैं. यदि आप लगातार टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो उसकी मानसिकता को नहीं समझ सकेंगे.”

उन्होंने कहा ,‘‘ वनडे क्रिकेट में उन्होंने सभी टीमों को हराया है क्योंकि उन्हें पता है कि उस प्रारुप में कैसे खेलना है. आप कितना भी अभ्यास करें लेकिन मैच में प्रदर्शन ही अहम है. मानसिक तैयारी हर प्रारुप में बदल जाती है. मुझे यकीन है कि वे जितने ज्यादा टेस्ट खेलेंगे, उनका प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा.’ उन्होंने इस टेस्ट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश को अधिक द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलनी चाहिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola